ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराउम्भा के शहीद आदिवासियों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

उम्भा के शहीद आदिवासियों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

सोनभद्र के उम्भा गांव में शहीद हुए आदिवासियों को कांग्रेसियों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसियों शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष की...

उम्भा के शहीद आदिवासियों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,एटाSun, 19 Jul 2020 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनभद्र के उम्भा गांव में शहीद हुए आदिवासियों को कांग्रेसियों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसियों शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष की पुलिस के गिरफ्तारी करने पर रोष व्यक्त किया।

प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर एटा के कांग्रेसजनों ने आदिवासियों की शहादत की याद में जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग मोहम्मद इरफान एडवोकेट, दिनेश चंद्र यादव, गंगा सहाय लोधी के नेतृत्व में किदवई नगर दरगाह, जिला अध्यक्ष मानवाधिकार प्रकोष्ठ रामकुमार सक्सेना, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन स्टेट जोनल कोर्डिनेटर ठाकुर अनिल सोलंकी, गगन सविता के नेतृत्व में हाथीगेट पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर आदिवासियों की हत्या को लेकर बलिदान दिवस मनाया। शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वसीम सलमानी, अरविंद कश्यप, फैजल हसन, हाजी मोहम्मद सुल्तान, मोहम्मद उज्जेर, मोहम्मद अनीश, काजी हशीनुद्दीन, रहीश सलमानी, अमीर खान, सोबित यादव, रवि कश्यप, कृष्णा मिश्रा, टीपू खान, कुनाल यादव, मोहम्मद दानिश खान, साहिब वाहिद आदि थे।

उम्भा जा रहे राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तारी से रोष

एटा। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन स्टेट जोनल कोर्डिनेटर ठाकुर अनिल सोलंकी ने बताया कि पिछले साल 17 जुलाई को सोनभद्र के उम्भा गांव में पुरखों की जमीन बचाने में 10 आदिवासी शहीद हुए। कई दर्जन गंभीर रूप से घायल हुए थे। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी उन शहीदों और पीड़ित परिवार से मिलने जा रहीं थीं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आदिवासी उम्भा से चलकर आए और उनसे मुलाकात की। राष्ट्रीय महासचिव ने उनके गांव जाकर आवाज बुलंद की। 17 जुलाई 2020 को एक साल होने पर पूर्व संध्या पर बलिदान शहीद आदिवासियों को श्रद्धांजलि देने जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसकी कांग्रेसजन निंदा करते रोष व्यक्त करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें