ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराउपचार का झांसा देकर तांत्रिक ने किया महिला से दुष्कर्म

उपचार का झांसा देकर तांत्रिक ने किया महिला से दुष्कर्म

माधव विलास क्षेत्र के निम्बार्क बाग आश्रम में हाथरस के हसायन थाना क्षेत्र निवासी महिला के साथ तांत्रिक ने उपचार का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत...

उपचार का झांसा देकर तांत्रिक ने किया महिला से दुष्कर्म
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 23 Jul 2017 01:25 AM
ऐप पर पढ़ें

माधव विलास क्षेत्र के निम्बार्क बाग आश्रम में हाथरस के हसायन थाना क्षेत्र निवासी महिला के साथ तांत्रिक ने उपचार का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार हसायन निवासी एक महिला निम्बार्क बाग आश्रम में 19 जुलाई की शाम पांच बजे तांत्रिक द्वारिकादास से झाड़-फूंक कराने आई थी। तांत्रिक द्वारिकादास ने रात के दस बजे उपचार की बात कही और उन्हें आश्रम की दूसरी मंजिल पर कमरे में ठहरा दिया। पीड़िता ने बताया कि रात होने पर पति को द्वारिकादास ने एक दीपक जलाकर आश्रम से 500 मीटर दूरी पर जाने को कहा। दीपक बुझ जाने के बाद उसे आश्रम में आने को कहा। इस दौरान तांत्रिक ने महिला से अश्लील हरकत शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो वह इलाज कराने का झांसा देकर डराने लगा और दुष्कर्म किया। पति के वापस आने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। डरे-सहमे पति-पत्नी सुबह होते ही गांव जाने लगे। आरोप है कि तभी बाबा ने जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए डराया कि इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसके पति और बच्चे की मौत हो जाएगी। फिर पीड़िता ने हिम्मत करते हुए गांव से वापस आकर घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। आरोपी द्वारिकादास का कहना है कि वह तांत्रिक नहीं है। झाड़-फूंक से छोटी-मोटी बीमारियों को ठीक करता है। पीड़िता द्वारा लगाए आरोप मिथ्या हैं। कोतवाली प्रभारी डॉ. विनोद कुमार पायल का कहना है कि महिला के साथ उपचार के बहाने दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें