ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरासराफा कांड: चर्चा, पकड़ा गया आरोपी सौरभ

सराफा कांड: चर्चा, पकड़ा गया आरोपी सौरभ

मथुरा के सराफा कांड के आरोपी सौरभ यादव के पुलिस की पकड़ में आने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि पुलिस गिरफ्तारी की बाद से इनकार कर रही थी। 15 मई को देर शाम होलीवाली गली स्थित मयंक चेन की दुकान पर...

सराफा कांड: चर्चा, पकड़ा गया आरोपी सौरभ
Center,AgraSun, 04 Jun 2017 01:59 AM
ऐप पर पढ़ें

मथुरा के सराफा कांड के आरोपी सौरभ यादव के पुलिस की पकड़ में आने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि पुलिस गिरफ्तारी की बाद से इनकार कर रही थी। 15 मई को देर शाम होलीवाली गली स्थित मयंक चेन की दुकान पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए सराफ विकास व मेघ अग्रवाल की हत्या कर जेवर, नगदी लूट ले गए थे। इस घटना का पुलिस ने पांच दिन बाद रंगा समेत छह आरोपियों को पकड़कर खुलासा कर दिया था। इस दौरान रंगा के साथ लूट में सौरभ, रूपेश व महेश के नाम भी आए थे। पुलिस इनकी तलाश में दबिश दे रही थी। इससे परेशान रूपेश ने डिप्रेशन में आकर विकास कॉलोनी आगरा स्थित अपनी मौसी के घर पर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से पुलिस के रडार पर सौरभ व महेश थे। सूत्रों की मानें तो पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते सौरभ ने मथुरा में सरेंडर की योजना भी बनाई, लेकिन सरेंडर नहीं किया। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने शनिवार को सौरभ को पकड़ लिया। सौरभ निवासी शीतला गली, थाना एमएम गेट आगरा का रहने वाला है। उसने अपने रिश्तेदार रूपेश के साथ आगरा में साड़ी के शोरूम में नौकरी की थी। वहीं एसएसपी विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि सौरभ और महेश की तलाश में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और उनके नजदीक भी है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें