ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरायदुवंशियों की शोभायात्रा ने मोहा मन

यदुवंशियों की शोभायात्रा ने मोहा मन

यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभायात्रा में झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव व फिल्म अभिनेता राजपाल यादव आकर्षण का केंद्र रहे।...

यदुवंशियों की शोभायात्रा ने मोहा मन
हिन्दुस्तान टीम,मथुराThu, 17 Aug 2017 01:37 AM
ऐप पर पढ़ें

यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभायात्रा में झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव व फिल्म अभिनेता राजपाल यादव आकर्षण का केंद्र रहे। जय माधव-जय यादव व नंद के आनंद भए, जय कन्हैयालाल के उद्घोष के बीच मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव व राजपाल यादव का स्वागत शोभायात्रा समिति के संस्थापक प्रह्लाद यादव, भोला यादव, यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, कमेटी के अध्यक्ष सभासद प्रदीप यादव, मेला संयोजक चौ़ विजय यादव ने किया। दोनों अतिथियों ने झांकियों को बेहद सराहा। मार्ग में स्वजातीय बंधुओं के साथ अन्य लोगों ने आरती उतारकर, भोग-प्रसाद, दूध, दही, लस्सी, श्रीखंड आदि से स्वागत किया। होलीगेट पर यादव सेवा मंडल द्वारा बनाए गए लीलामंच पर बृज पर आधारित टीवी व रेडियो कलाकारों ने लोकनृत्य, लोक गीत, भजन की प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंडल के अध्यक्ष भारत यादव, बृजमोहन यादव, चौ़ राजकुमार यादव, बनवारीलाल बंटू, विजय यादव, अरुण यादव, राजीव यादव, राजेश यादव, लाला यादव, गौरव यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सभासद रवि यादव, राजकुमार यादव, रूपकिशोर यादव, राजेंद्र यादव, डॉ.ललित यादव, विपिन यादव, प्रेम यादव, विकास यादव, विजय बाबू, मुकेश यादव, गौरव यादव, मनोज यादव, योगेश यादव, प्रशांत यादव, पंकज यादव, नीशू यादव, हेमंत, कविंद्र, विष्णु आदि थे। शोभायात्रा के समापन पर जयप्रकाश यादव, डॉ.देवेंद्र यादव, प्रदीप यादव सभासद व प्रह्लाद यादव ने आगंतुकों का आभार जताया। जन्मोत्सव अभिषेक कुल पुरोहित राजू वशिष्ठ ने मंत्रोच्चारण व शंख ध्वनि के मध्य किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें