ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराकांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिवस

कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिवस

नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। नगर अध्यक्ष महेन्द्र मंगला ने इस दौरान एक बैठक का आयोजन किया और राहुल गांधी को हार्दिक बधाई...

कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिवस
हिन्दुस्तान टीम,मथुराTue, 20 Jun 2017 12:11 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। नगर अध्यक्ष महेन्द्र मंगला ने इस दौरान एक बैठक का आयोजन किया और राहुल गांधी को हार्दिक बधाई दी। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता राजेन्द्र भटनागर, मधु श्रीवास्तव, महेश महावर ने कहा कि राहुल गांधी अपनी दादी और पिता की तरह ही समाज सुधारक की सोच रखने वाले हैं। इस दौरान सभी कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के चित्र को मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान सुनील जैन, अब्दुल सत्तार, दिनेश दीक्षित, राजू कर्दम, विमल जैन, अनुराधा वशिष्ठ, अनीता दीक्षित, जमील रौनक, रामनारायण मैथिल, सोहन लाल मिश्रा, कृष्ण गोपाल आदि थे। विरोधी दल राहुल का उड़ा रहे उपहास वृंदावन। नगर कांग्रेस कमेटी ने दुसायत क्षेत्र स्थित कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक ने कहा कि पाटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी में देश प्रेम की भावना कूट कूट कर भरी है। पार्टी के आम कार्यकर्ताओ में उनके प्रति पूरा सम्मान है। सोशल मीडिया पर छवि खराब कर उनका उपहास उड़ाने का जो प्रयास विरोधी पार्टियों द्वारा समय-समय पर किया जाता है। उससे पार्टी कार्यकर्ता प्रभावित नहीं है। इस अवसर पर हनुमान प्रसाद शुक्ला, गोपालदत्त दुबे, पीडी गौतम, वैभव गौतम, अजय गौतम, केके शर्मा, पुरुषोत्तम सैनी, दीपक बागवाला, गोविन्द पद गोस्वामी, शाहरुख खान, शत्रुध्न शर्मा, गिरीश गौतम, ब्रजेश डब्बन, अनन्त शर्मा, भरत शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें