ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरा132 केवी का ब्रेकर फटा, विधुत आपूर्ति रही भंग

132 केवी का ब्रेकर फटा, विधुत आपूर्ति रही भंग

नंदगांव रोड स्थित 132 केवी विद्युत सब स्टेशन का ब्रेकर सुबह 11 बजे अचानक फट गया। इससे पूरे नगर की विद्युत आपूर्ति अचानक ठप हो गयी। विद्युत विभाग के कर्मियों और अधिकारियों को जैसे ही इसकी जानकारी...

132 केवी का ब्रेकर फटा, विधुत आपूर्ति रही भंग
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 25 Jun 2017 07:05 PM
ऐप पर पढ़ें

नंदगांव रोड स्थित 132 केवी विद्युत सब स्टेशन का ब्रेकर सुबह 11 बजे अचानक फट गया। इससे पूरे नगर की विद्युत आपूर्ति अचानक ठप हो गयी। विद्युत विभाग के कर्मियों और अधिकारियों को जैसे ही इसकी जानकारी लगी तो वह तुरंत ही फाल्ट को ठीक करने को पहुंच गए। काफी देर के बाद भी जब फाल्ट सही नहीं हुआ तो टेक्नीकल टीम को बुलाया गया। जिन्होंने पांच घंटे की मशक्कत के बाद ब्रेकर को सही किया। तब चार बजे विद्युत सप्लाई सुचारू हो सकी। विद्युत विभाग के जेई राहुल ने बताया कि विद्युत सप्लाई कुछ देर को बाधित हुई थी लेकिन फाल्ट को ठीक कर लिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें