ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीराम बारात के स्वागत के लिए उमड़ा पूरा शहर

राम बारात के स्वागत के लिए उमड़ा पूरा शहर

शनिवार को शहर में श्रीराम बारात का आयोजन किया गया। शहर की मुख्य सड़कों से होकर निकली राम बारात का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। राम बारात का शुभारंभ महाराज तेज सिंह के किले से किया गया। शहर की...

राम बारात के स्वागत के लिए उमड़ा पूरा शहर
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSat, 23 Sep 2017 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार को शहर में श्रीराम बारात का आयोजन किया गया। शहर की मुख्य सड़कों से होकर निकली राम बारात का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। राम बारात का शुभारंभ महाराज तेज सिंह के किले से किया गया। शहर की ऐतिहासिक राम बारात शनिवार को निकाली गई। रामलीला कमेटी द्वारा निकाली गई इस राम बारात को देखने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी। राम के जीवन पर आधारित सौ से अधिक झाकियां बारात में शामिल हुई। आगरा, मथुरा और अलीगढ़ के कलाकारों ने बारात में अपनी प्रस्तुतियां दी। बैंडबाजों की धुन पर थिरकते हुए रामलीला के कलाकार लोगों का मनोरंजन करते हुए चल रहे थे। राम बारात के चलते सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए। प्रशासन के आलाधिकारी भी राम बारात के दौरान मौजूद रहे। राम बारात का शुभारंभ राजा अरविंद सिंह ने स्वरूपों की आरती उतारकर किया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारी सुनील अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, बीनू बंसल, महेश अग्निहोत्री, वीर सिंह भदौरिया, अशोक गुप्ता, गोपालकृष्ण अग्रवाल, अमरनाथ भारद्वाज आदि मौजूद रहे। राम बारात का जगह-जगह हुआ स्वागत मैनपुरी। राम बारात में एक से बढ़कर एक मनमोहन झाकियां प्रस्तुत की गईं। सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी चल रही थी। इसके पीछे भगवान श्रीराम का डोला आकर्षण का केंद्र रहा। इस डोले पर लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न विराजमान थे। पुरानी मैनपुरी होते हुए राम बारात घंटाघर पहुंची। राम बारात का जगह-जगह आरती उतारकर स्वागत किया गया। राम बारात के दौरान पूरा शहर राम की भक्ति में डूबा नजर आया। बारात देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ मैनपुरी। रामलीला कमेटी द्वारा निकाली गई राम बारात में शहर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी देखी गई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष महेशचंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि शहर में राम बारात निकालने की परंपरा सौ साल से भी पुरानी है। उन्होंने बारात में आए सभी लोगों का धन्यवाद दिया। इस मौके पर ये लोग रहे मौजूद राकेश गुप्ता, प्रशांत मित्तल, पुरुषोत्तम दास, मनोज चतुर्वेदी, संजय जैन, डा. चंद्रमोहन, राजकुमार गोयल, सब्बन बाबा, दिनेश राठौर, नकुल सक्सेना, अभिषेक तोमर, अरुण गुप्ता, पियूष चंदेल, सुमित बंसल, अजय कुमार गुप्ता आदि आज कुरावली में निकलेगी रामबारात आज रविवार को भगवान राम की बारात बड़ी ही धूमधाम से निकाली जायेगी। इसकी जानकारी देते हुये रामलीला कमेटी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा उर्फ धम्मा ने बताया कि रामबारात के दौरान मैनपुरी, फिरोजाबाद सहित कस्बा के प्रसिद्ध बैंड, एटा का काली मंडल, तथा आठ रोड शो के तहत प्रत्येक रोड शो में दो झांकियां तथा 25 देवस्वरूप मौजूद होंगे। इसके अलावा चार दर्जन झांकियां लोगों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र होंगी। इसके साथ ही पूरे कस्बा तथा गल्ला मंडी स्थित जनकपुरी को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। रामबारात सुजरई रियासत से प्रारंभ होकर पुरानी लहसुन मंडी, जीटी रोड, घिरोर तिराहा, सदर बाजार, लक्ष्मनगंज, गल्ला मंडी स्थित जनकरपुरी में विवाह संपन्न कर, दिवरई गेट, मोहल्ला पठानान, कौआटोला, वैदनटोला, सराय, बाईपास मार्ग होते हुये रामलीला मैदान पहुंचेगी। उन्होंने कस्बा तथा क्षेत्र के लोगों से रामबारात में शामिल होने की अपील की ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें