ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीबेटे की हत्या में मां पत्नी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

बेटे की हत्या में मां पत्नी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार की रात को मुकदमा दर्ज कर लिया। मां ने पत्नी सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताते चलें कि खिरिया...

बेटे की हत्या में मां पत्नी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Center,AgraFri, 26 May 2017 10:08 PM
ऐप पर पढ़ें

युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार की रात को मुकदमा दर्ज कर लिया। मां ने पत्नी सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताते चलें कि खिरिया दुम्हार निवासी रामजी अवस्थी पुत्र रामनरेश उम्र 28 वर्ष शराब पीने का आदी था। जिसक कारण उसका परिजनों व पत्नी से झगड़ा चल रहा था। घटना से एक दिन पूर्व बुधवार को रामजी की पत्नी ने फोन कर घर से ले जाने के लिए कहा था। पत्नी को लेने के लिए रामजी उसी दिन शाम घर से निकल आया। लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंचा और गुरुवार की दोपहर उसका शव चिलियाहार के पास एक खेत में पड़ा मिला। युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को हमलावरों ने दो गोलियां मारी। मृतक युवक की मां ने रामजी की पत्नी पूजा, मोनू पुत्र श्याम बाबू मिश्रा, निवासी ग्राम रौरी थाना कुर्रा व विनोद शाक्य, संजय शाक्य पुत्रगण प्यारेलाल निवासीगण ग्राम कुम्हौल के खिलाफ पुत्र की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नामजदों को लेकर चर्चा किशनी। मृतक की मां द्वारा जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है उनको लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। बताते चले कि 31 जुलाई 2013 को कुम्हौल के निवर्तमान प्रधान अशोक शाक्य की हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड में कुम्हौल के वर्तमान प्रधान उपदेश उर्फ शिब्बे, निर्वेश उर्फ निब्बे, संदेश पुत्रगण रामदास अग्निहोत्री सहित कई लोग नामजद किए गए थे। चर्चा है कि इसी मुकदमें में समझौते के लिए स्व अशोक शाक्य के भाईयों को नामजद किया गया है। शुक्रवार को अशोक शाक्य की पत्नी ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें