ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीमैनपुरी में डायरिया से एक मासूम की मौत, कई मरीज भर्ती कराए

मैनपुरी में डायरिया से एक मासूम की मौत, कई मरीज भर्ती कराए

मौसम की मार से लोग संक्रामक रोगों का शिकार हो रहे हैं। जनपद में संक्रामक रोगों से मरने वाले लोगों का गिराफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को डायरिया से पीड़ित एक और मासूम की जिला अस्पताल में मौत हो गई।...

मैनपुरी में डायरिया से एक मासूम की मौत, कई मरीज भर्ती कराए
Center,AgraThu, 25 May 2017 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मौसम की मार से लोग संक्रामक रोगों का शिकार हो रहे हैं। जनपद में संक्रामक रोगों से मरने वाले लोगों का गिराफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को डायरिया से पीड़ित एक और मासूम की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि दो दर्जन से अधिक मरीजों को डायरिया से पीड़ित होने पर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले तीन महीने से जनपद में संक्रामक रोग हावी हैं। विभाग के संक्रामक रोगों पर नियंत्रण के उपाय नाकाफी सावित हो रहे हैं। संक्रामक रोगों से मरने वाले लोगों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड के अनुसार मार्च में संक्रामक रोगों से पीड़ित 3 मरीजों ने दम तोड़ा। जबकि अप्रैल में यह संख्या बढ़कर 6 पहुंच गई। वहीं मई में अब तक 6 मरीजों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला मनु निवासी ब्रजेश कुमार की डेढ़ वर्ष की मासूम पुत्री आशिकी की उपचार के दौरान मौत हो गई। आशिकी का पछिले दो दिनों से जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित होने पर उपचार चल रहा था। इसके अतिरिक्त गुरुवार को जिला अस्पताल में डायरिया, बुखार व पेटदर्द से पीड़ित दो दर्जन से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की कमी बन रही उपचार में बाधा मैनपुरी। सीएमएस डा. एके उपाध्याय का कहना है कि मरीजों को असपताल में हर संभव बेहतर उपचार दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन डॉक्टरों की कमी के कारण दिक्कत उठानी पड़ रही है। जिला अस्पताल में 30 पदों के सापेक्ष 14 चिकित्सकों की ही तैनाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें