ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीडीजल, पेट्रोल और गैस के मूल्य वृद्धि पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

डीजल, पेट्रोल और गैस के मूल्य वृद्धि पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने बाइक रैली निकाली और कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन देकर इस समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की गई।...

डीजल, पेट्रोल और गैस के मूल्य वृद्धि पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीMon, 18 Sep 2017 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने बाइक रैली निकाली और कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन देकर इस समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की गई। कांग्रेस कार्यालय से नगर भ्रमण करती हुई बाइक रैली कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में पहुंची। सोमवार की सुबह मंडी धर्मदास स्थित कार्यालय पर कांग्रेसी एकत्रित हुए। यहां से जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बाइक और साइकिल रैली निकाली। राष्ट्रपति के नाम डीएम को दिए गए ज्ञापन में कांग्रेसियों ने पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में हो रही वृद्धि पर नाराजगी जताई और कहा कि महंगाई से हर वर्ग परेशान है। अच्छे दिनों का सपना दिखाकर भाजपा ने जनता को धोखा दिया। पूंजीपतियों को संरक्षण देकर मध्यम वर्ग और गरीब लोगों को परेशान किया जाता है। कानून व्यवस्था खराब है। बिजली की आपूर्ति से जनता बहुत परेशान है। जिलाध्यक्ष संकोच गौड़ ने कहा कि महंगाई, दमनकारी नीतियों और खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन करेगी। केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा शोषण रोका जाएगा। जनता के हित में करेंगे संघर्ष: प्रकाश मैनपुरी। कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रकाश प्रधान ने सोमवार को कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था खराब है। लोग बिजली के लिए परेशान हैं। डीजल, पेट्रोल की कीमतें बढ़ गई हैं। जनता का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के हित में महंगाई के खिलाफ संघर्ष करें। इस अवसर पर शिवपाल सिंह, संजीव कुमार, अतर सिंह, उमेश राठौर, रामवीर सिंह, प्रबल प्रताप, सर्वेश राजपूत, रमेशचंद्र, उर्वेश कुमार, रघुनंदन आदि मौजूद रहे। ये रहे मौजूद मनोज शाक्य, विनीता शाक्य, डा. उमेश टिंगल, शिवराज सिंह यादव, प्रमोद पाल, सतीश यादव, सुकेश राठौर, मुन्नालाल गुप्ता, विनोद शर्मा, अशोक कश्यप,रमेशचंद्र वर्मा, भीमसेन कठेरिया, मनोज कुमार, अनुपम शाक्य, मुंशीलाल शाक्य, लोकेश कुमार, फैय्याज अहमद सिद्दीकी, धीरज श्रीवास्तव, मधु मिश्रा, मानसिंह शाक्य, चंद्रप्रकाश दुबे आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें