ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मैनपुरीमैनपुरी के घिरोर में दो वर्गों में टकराव, फायरिंग

मैनपुरी के घिरोर में दो वर्गों में टकराव, फायरिंग

घिरोर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात करीब 9 बजे उर्स के दौरान दो वर्गों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में पहले लाठियां चलीं इसके बाद फायरिंग हो गई। इसमें एक युवक घायल है। घटना की सूचना चार...

मैनपुरी के घिरोर में दो वर्गों में टकराव, फायरिंग
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीSat, 27 May 2017 11:03 PM
ऐप पर पढ़ें

घिरोर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात करीब 9 बजे उर्स के दौरान दो वर्गों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में पहले लाठियां चलीं इसके बाद फायरिंग हो गई। इसमें एक युवक घायल है। घटना की सूचना चार थानों का पुलिसबल मौके पर दौड़ पड़ा। फिलहाल तनावपूर्ण शांति है। एसपी ने घटना की जानकारी ली है। मिली जानकारी के अनुसार 25 मई को घिरोर कस्बे के गांव बलपुरा में उर्स के दौरान कव्वाली का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान एक वर्ग के दो युवकों ने दूसरे वर्ग के दो युवकों को बुरी तरह पीट दिया था। शनिवार के विवाद में यही घटना आधार बनी। रात को एक बीडीसी और उसके साथियों का गांव के ही दूसरे वर्ग के युवकों से पुरानी मारपीट पर विवाद हो गया। इसमें पहले मारपीट हुई लाठी-डंडे चले फिर फायरिंग हुई। इसमें एक वर्ग का युवक घायल हो गया। घटना से गांव में दहशत है। जानकारी पाकर चार थानों घिरोर, औंछा, दन्नाहार और मैनपुरी कोतवाली का पुलिसबल मौके पहुंच गया था। सीओ करहल भी पहुंच गए। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए दोनों वर्गों के सम्मानितजनों को तुरंत बुलाया और उनसे शांति बनाए रखने की अपील की। इससे हालात कुछ नरम पड़े। सख्त कार्रवाई होगी पुलिस को स्थिति नियंत्रण में करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई अराजकता फैलाता मिलेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। -राजेश एस., एसपी, मैनपुरी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें