ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊतेज धूप ने किया परेशान

तेज धूप ने किया परेशान

तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी फिर परेशान करने लगी है। रविवार को धूप ने खूब सताया। पारा भी बढ़कर 35 डिग्री के पार निकल गया। दोपहर में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। वहीं मौसम विभाग के...

तेज धूप ने किया परेशान
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 16 Jul 2017 08:35 PM
ऐप पर पढ़ें

तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी फिर परेशान करने लगी है। रविवार को धूप ने खूब सताया। पारा भी बढ़कर 35 डिग्री के पार निकल गया। दोपहर में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। बारिश के लिए अभी लोगों को इंतजार करना होगा। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला- बदला सा रहा। आठ बजे ही तेज धूप निकल आई। दिन बढ़ने के साथ गर्मी का असर और बढ़ता गया। दिन भर लोगों का पसीना निकलता रहा। लोग गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि मौसम में बदलाव के अभी आसार नहीं है। मौसम अभी साफ रहेगा। बीच- बीच में बादलों की आवाजाही हो सकती है। अधिकतम तापपान चौबीस घण्टे के भीतर तीन डिग्री बढ़कर 35.7 डिग्री तक पहुंच गया। जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें