ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊजश्ने आजादी में तिरंगा यात्रा ने भरा देश प्रेम का रंग

जश्ने आजादी में तिरंगा यात्रा ने भरा देश प्रेम का रंग

जश्ने आजादी के मौके पर सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह की तिरंगा यात्रा ने लोगों में जम कर राष्ट्र भक्ति का रंग जमाया। विश्नोहरपुर से मंगलवार सुबह शुरू हुई यह यात्रा कस्बे में पहुंच कर परवान चढ़ी।...

जश्ने आजादी में तिरंगा यात्रा ने भरा देश प्रेम का रंग
हिन्दुस्तान संवाद,नवाबगंज (गोंडा)Tue, 15 Aug 2017 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

जश्ने आजादी के मौके पर सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह की तिरंगा यात्रा ने लोगों में जम कर राष्ट्र भक्ति का रंग जमाया। विश्नोहरपुर से मंगलवार सुबह शुरू हुई यह यात्रा कस्बे में पहुंच कर परवान चढ़ी।  राष्ट्र भक्ति के गीत और भारत माता के जयकारों की गूंज के साथ डीएवी कालेज में पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी।

राष्ट्र हित में काम करने का आह्वान 
यहां मंच पर मौजूद समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने अपने सम्बोधन में लोगों से राष्ट्र हित में काम करने का आह्वान किया। विधायक तरबगंज प्रेम नारायन पाण्डेय ने कहा कि भाजपा ने सदैव राष्ट्र का गौरव बढ़ाने काम किया है। जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा ने सभा को सम्बोधित किया।
 समारोह के मुख्य वक्ता सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने यात्रा को मिले अभूतपूर्व जनसमर्थन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों का धन्यवाद करते हुये कहा की हमारे पूर्वजों ने गुलामी से मुक्ति के लिए आन्दोलन चलाया था, पर आज की तारीख में हमें गरीबी, गन्दगी, भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। संघर्षों का दौर निरंतर चलता रहता है पर इसका रूप बदल जाता है। कस्बे में पहुंची तिरंगा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। ब्लाक परिसर में स्थित स्वतंत्रता संग्राम के स्मारक शिला पर सासंद ने पुष्पार्चन किया। सभा में कस्बा समेत आसपास के ग्रामीणों के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा भी शामिल रहे।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें