ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊVIDEO: लखनऊ में सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में इति सिंह रहीं आगे

VIDEO: लखनऊ में सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में इति सिंह रहीं आगे

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के 12वीं के नतीजे में राजधानी में इति सिंह आगे रही हैं। साइंस स्ट्रीम की इस छात्रा ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ यह बढ़त हासिल की। रानी लक्ष्मीबाई सीनियर...

VIDEO: लखनऊ में सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में इति सिंह रहीं आगे
कार्यालय संवाददाता ,लखनऊSun, 28 May 2017 04:51 PM
ऐप पर पढ़ें

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के 12वीं के नतीजे में राजधानी में इति सिंह आगे रही हैं। साइंस स्ट्रीम की इस छात्रा ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ यह बढ़त हासिल की। रानी लक्ष्मीबाई सीनियर सेकंडरी स्कूल की आस्था और विवेक राय ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

आर्मी पब्लिक स्कूल नेहरू रोड की छात्रा अनुष्का बिष्ट ने भी 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं, आरएलबी की ही पूर्वी शुक्ला, आयुष सिंह और उत्सव सिंह को 97.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। 

टॉपर्स के नाम नहीं किए जारी
सीबीएसई 12वीं के नतीजे रविवार सुबह करीब 10.30 बजे जारी किए गए। मॉडरेशन पॉलिसी को लेकर काफी आशंका थी। लेकिन ज्यादा कुछ बदलाव देखने को नहीं मिला। हालांकि, इस बार बोर्ड की ओर से क्षेत्रीय स्तर पर कोई सूचना न जारी किए जाने के कारण टॉपर को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी रही।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें