ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊफैजाबाद में घर में घुसे युवक की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर की हत्या

फैजाबाद में घर में घुसे युवक की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर की हत्या

इलाज के दौरान मौत पैसे से लड़की खरीदकर शादी रचाने के चक्कर में गंवानी पड़ी जान लड़कियों को बिहार से लाकर बेचने के धंधा का भी हुआ खुलासा जलते पटाखे से हमले के प्रयास में एक शख्स का हाथ झुलसा रुदौली...

फैजाबाद में घर में घुसे युवक की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर की हत्या
Center,LucknowSun, 04 Jun 2017 07:58 PM
ऐप पर पढ़ें

इलाज के दौरान मौत पैसे से लड़की खरीदकर शादी रचाने के चक्कर में गंवानी पड़ी जान लड़कियों को बिहार से लाकर बेचने के धंधा का भी हुआ खुलासा जलते पटाखे से हमले के प्रयास में एक शख्स का हाथ झुलसा रुदौली (फैजाबाद)। हिन्दुस्तान संवाद रुदौली कोतवाली क्षेत्र के कोडरा ऐहार गांव में मस्तराम के घर रह रही रुपाली नामक युवती के लिए मवई थाना क्षेत्र के नौरोजपुर बघेड़ी निवासी राम भारत रावत को जान गंवानी पड़ी। पुलिस की जांच में कोडरा ऐहार गांव के मस्तराम की पत्नी पर लड़कियों को बिहार से लाकर बेचने का धंधा करने का खुलासा हुआ है। मवई थाना क्षेत्र के नौरोजपुर बघेड़ी गांव निवासी राम भारत रावत पुत्र शिवराज ने मस्तराम के घर में रह रही रुपाली नामक युवती की कीमत पहले ही चुका रखी थी। शनिवार की शाम लगभग छह बजे राम भारत को रुपाली को घर लेकर जाने के लिए ही मस्तराम की पत्नी के बुलाने पर आया था। जब वह पहुंचा तो किसी बात को लेकर मस्तराम की पत्नी व राम भारत के बीच तू-तू, मैं-मैं हुई। इस बीच रात करीब 11 बजे मस्तराम अपने घर के एक कमरे से राम भारत के ऊपर फेंकने के लिए पटाखा लेकर निकला। मस्तराम ने जैसे पटाखा जलाकर फेंकने का प्रयास किया, पटाखा मस्तराम के हाथ में दग गया। इसके चलते मस्तराम का हाथ बुरी तरह से झुलस गया। मस्तराम की पत्नी के गुहार पर आसपास के ग्रामीणों ने राम भारत की जमकर पिटाई कर दी। वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान राम भारत पर आरोप था कि वह जबरन घर में घुसकर छेड़खानी करने आया था। डायल 100 की पुलिस ने घायल राम भारत व पटाखा से झुलसे मस्तराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान की पिटाई से घायल राम भारत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के गांव के लोगों ने बताया कि राम भारत की दो बहनें हैं, जिनकी शादी होने के बाद वह अपनी मां के साथ ही रहता था। अभी कुछ दिनों से वह किसी युवती के चक्कर में ऐहार क्षेत्र में रह रहा था। रुदौली के कोतवाल जयवीर सिंह यादव ने बताया कि राम भारत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाल के अनुसार मस्तराम की पत्नी लड़कियां खरीदने व बेचने का धंधा करती है। उन्होंने बताया कि मृतक राम भारत के परिजन की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रकरण की मुख्य वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट व गहनता से जांच के बाद चलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें