ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकिशोरी से किया था दुराचार,गिरफ्तार

किशोरी से किया था दुराचार,गिरफ्तार

ठाकुरगंज पुलिस ने तालाब से मिट्टी लाने गई किशोरी से दुराचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। दुबग्गा निवासी 15 वर्षीय किशोरी रविवार को घर से तालाब से मिट्टी लेने गई थी। तभी मोहल्ले में रहने वाले...

किशोरी से किया था दुराचार,गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 17 Jul 2017 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

ठाकुरगंज पुलिस ने तालाब से मिट्टी लाने गई किशोरी से दुराचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। दुबग्गा निवासी 15 वर्षीय किशोरी रविवार को घर से तालाब से मिट्टी लेने गई थी। तभी मोहल्ले में रहने वाले सनी ने किशोरी को अकेला देख उसके साथ दुराचार किया था। किशोरी के विरोध करने पर सनी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला था। वहीं घर पहुंचने पर छात्रा ने पिता को आपबीती बताते हुए ठाकुरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ने बताया कि किशोरी से दुराचार करने वाले सनी को दुबग्गा मंडी के पास से गिरफ्तार किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें