ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमामी से दुराचार करने वाला युवक गिरफ्तार

मामी से दुराचार करने वाला युवक गिरफ्तार

ठाकुरगंज पुलिस ने मामी से दुराचार करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दुराचार करने के साथ ही महिला से मारपीट भी की थी। ठाकुरगंज स्थित मायके में रहने वाली महिला के पति की मौत हो चुकी...

मामी से दुराचार करने वाला युवक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 22 Sep 2017 10:49 PM
ऐप पर पढ़ें

ठाकुरगंज पुलिस ने मामी से दुराचार करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दुराचार करने के साथ ही महिला से मारपीट भी की थी। ठाकुरगंज स्थित मायके में रहने वाली महिला के पति की मौत हो चुकी है। कुछ दिन पहले महिला की तबियत खराब थी। जिस पर उसने सास को फोन कर देवर को मायके भेजने के लिए कहा था। पर, देवर की जगह भांजा आ गया। आरोप है कि डॉक्टरों को दिखाने के बाद भांजा महिला के घर पर ही रूक गया। जहां आरोपी ने महिला के साथ दुराचार किया। वहीं विरोध करने पर आरोपी भांजा मामी के साथ मारपीट कर मौके से भाग निकले। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज दीपक दूबे ने बताया कि महिला की शिकायत पर दुराचार की एफआईआर दर्ज हुई थी। शुक्रवार को आरोपी को पुलिस ने दुबग्गा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें