ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमायाराज में बिकीं बंद चीनी मिलें फिर से शुरू होंगी, शुरूआत अगले हफ्ते बुलंदशहर से

मायाराज में बिकीं बंद चीनी मिलें फिर से शुरू होंगी, शुरूआत अगले हफ्ते बुलंदशहर से

-शुरुआत अगले हफ्ते बुलंदशहर सेविशेष संवाददाता-राज्य मुख्यालयवर्ष 2009-10 के दौरान मायावती सरकार में औने-पौने दामों पर बिकी 21 सरकारी चीनी मिलों में से बंद मिलों को अब प्रदेश सरकार ने फिर से चलवाने...

मायाराज में बिकीं बंद चीनी मिलें फिर से शुरू होंगी, शुरूआत अगले हफ्ते बुलंदशहर से
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 21 Sep 2017 09:28 PM
ऐप पर पढ़ें

-शुरुआत अगले हफ्ते बुलंदशहर सेविशेष संवाददाता-राज्य मुख्यालयवर्ष 2009-10 के दौरान मायावती सरकार में औने-पौने दामों पर बिकी 21 सरकारी चीनी मिलों में से बंद मिलों को अब प्रदेश सरकार ने फिर से चलवाने का फैसला किया है। इनमें से पहली मिल बुलंदशहर स्थित एक प्रमुख कंपनी द्वारा खरीदी गई मिल होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा अगले सप्ताह बुलंदशहर जाकर हवन-पूजन के साथ इसका शुभारम्भ करवाएंगे। यह मिल पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी है।पिछले दिनों बुलंदशहर के कुछ किसान नेता व जनप्रतिनिधि गन्ना मंत्री सुरेश राणा से मिले थे और मिल को चलवाने की मांग की थी। इसके बाद श्री राणा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बसपा के शासनकाल में जो मिलें बिकी थीं और जो अब भी बंद हैं उन्हें चालू करवाया जाए ताकि क्षेत्रीय गन्ना किसानों को राहत मिल सके। इसमें मुख्यमंत्री के सख्त तेवर को देखते हुए गन्ना विकास विभाग की पूरी मशीनरी हरकत में आ गई।गन्ना मंत्री ने अधिकारियों के साथ बातचीत की और बुलंदशहर की मिल फिर से चलवाने का फैसला हुआ। 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में श्री राणा ने बताया कि बुलंदशहर के बाद अमरोहा और सहारनपुर की विडबी चीनी मिलों को भी फिर से चलवाने की तैयारी है। निजी क्षेत्र की 10 साल से बंद सहारनपुर स्थित दया शुगर और करीब नौ वर्षों से बंद चन्दौली की वीनस शुगर मिल को भी चलवाने का फैसला किया गया है। राज्य चीनी निगम लि. और राज्य चीनी एवं गन्ना विकास निगम की इन 21 मिलों का सौदा ही इसी बात पर हुआ था कि खरीदने वाली कंपनियां इन मिलों को चलवाएंगी। मगर इनमें से कुछ मिलें बंद कर दी गईं और कुछ पहले से ही बंद चल रही थीं। इस वजह से क्षेत्रीय गन्ना किसानों को काफी दुश्वारियां पेश आ रही हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने छह महीने के कार्यकाल में जहां एक ओर गोरखपुर स्थित राज्य चीनी निगम की पिपराइच और मुण्डेरवा चीनी मिलों का नवीनीकरण करवा कर इन्हें फिर से चालू करवाने का फैसला किया। दूसरी ओर सहकारी क्षेत्र की रमाला के विस्तारीकरण के लिए 311 करोड़ और मोहियुददीनपुर चीनी मिल के लिए 77 करोड़ जारी भी जारी किए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें