ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभाजपा प्रदेश के नौ जिलों में 15 सितम्बर को पिछड़ों का सम्मान करेगी

भाजपा प्रदेश के नौ जिलों में 15 सितम्बर को पिछड़ों का सम्मान करेगी

प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालय भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार 15 सितम्बर को प्रदेश के नौ जिलों में पिछड़ा वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने जा रही है। पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं पिछड़ा...

भाजपा प्रदेश के नौ जिलों में 15 सितम्बर को  पिछड़ों का सम्मान करेगी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 14 Sep 2017 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालय भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार 15 सितम्बर को प्रदेश के नौ जिलों में पिछड़ा वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने जा रही है। पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह कार्यक्रम के प्रभारी अमरपाल मौर्य ने बताया कि प्रकोष्ठ की तरफ से पं. दीनदयाल जन्मशताब्दी वर्ष पर पूरे प्रदेश में पिछडे प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने के लिए ‘15 अगस्त से 15 सितम्बर तक प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अन्तिम चरण में शुक्रवार को प्रदेश के नौ जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उ‌न्होंने बताया कि अमरोहा में प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, बदायूं में क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य, बरेली जिला में सांसद राजेश वर्मा एवं क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य, पीलीभीत में सांसद धर्मेन्द्र कश्यप एवं भवानी सिंह, बांदा में प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं विधायक करण सिंह पटेल, फर्रूखाबाद में पूर्व संगठन मंत्री प्रकाश पाल एवं प्रदेश मंत्री गीता शाक्य, ललितपुर में पूर्व मंत्री हरगोविन्द सिंह कुशवाहा एवं क्षेत्रीय मंत्री संजीव श्रृगंऋषि, चित्रकूट में पूर्व डिप्टी मेयर अनामिका निषाद एवं विधायक चन्द्रपाल कुशावाहा तथा इलाहाबाद महानगर में कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उत्तर मौर्य बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें