ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकेक काट कर मनाया जाएगा अखिलेश का जन्मदिवस

केक काट कर मनाया जाएगा अखिलेश का जन्मदिवस

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिवस शनिवार को पूरे प्रदेश में सादगी से मनाया जाएगा।सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री...

केक काट कर मनाया जाएगा अखिलेश का जन्मदिवस
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 30 Jun 2017 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिवस शनिवार को पूरे प्रदेश में सादगी से मनाया जाएगा।सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के 45 वां जन्मदिवस पर अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, रक्तदान, गरीबों को भोजन आदि का आयोजन होगा। एक जुलाई को वृक्षारोपण भी है, इसलिए पार्टी का हर कार्यकर्ता कम से कम पांच पेड़ लगाएगा। अखिलेश यादव के जन्मदिन के आयोजन को लेकर नौजवानों में भारी उत्साह है। नौजवानों का मानना है कि अखिलेश जी उनके प्रेरणास्रोत हैं। लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में प्रातः साढ़े दस बजे समारोह पूर्वक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस मनाया जाएगा। यहां केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी जाएगी। पार्टी के सभी प्रमुख नेता इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। श्री जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट भवन में भी श्री यादव के जन्मदिन पर मिष्ठान्न का वितरण होगा। समाजवादी छात्रसभा तथा श्री मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की ओर से कल पार्टी मुख्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें