ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसऊदी अरब से रमेश का शव आने की जगी उम्मीद

सऊदी अरब से रमेश का शव आने की जगी उम्मीद

सऊदी अरब में फंसी भारतीय युवक की लाश अब स्वदेश आने की उम्मीद बढ़ गई है। शव को मंगाने के लिए मानवाधिकार संरक्षण संस्था आगे आई है। संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीपी गुप्त ने ‘हिन्दुस्तान’...

सऊदी अरब से रमेश का शव आने की जगी उम्मीद
हिन्दुस्तान संवाद,फैजाबादSat, 17 Jun 2017 05:17 PM
ऐप पर पढ़ें

सऊदी अरब में फंसी भारतीय युवक की लाश अब स्वदेश आने की उम्मीद बढ़ गई है। शव को मंगाने के लिए मानवाधिकार संरक्षण संस्था आगे आई है। संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीपी गुप्त ने ‘हिन्दुस्तान’ की खबर को संज्ञान में लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखा था। इसका जवाब विदेश मंत्रालय ने भेजा है।
‘पति के अंतिम दर्शन को तरस रही पत्नी’ शीर्षक से ‘हिन्दुस्तान’ ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। सुलतानपुर के निवासी समाजसेवी व मानवाधिकार संरक्षण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीपी गुप्त  ने खबर का संज्ञान लिया। उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ दफ्तर से मृतक रमेश के परिजन का मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद मृतक के पासपोर्ट, वीजा व एकामा सहित अन्य विवरण विदेश मंत्रालय को ई-मेल किया। ई-मेल पर विदेश मंत्रालय से जवाब भी आया कि शिकायती आईडी जेनरेट हो चुकी है। इंडियन कांसुलेट रियाद ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
दरअसल, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा गांव निवासी 32 वर्षीय रमेश कुमार सऊदी अरब की जीजान सराह नामक कंपनी में कारपेंटर का काम करते थे। 13 मार्च को रमेश की पत्नी के मोबाइल पर कंपनी के मालिक ने मौत हो जाने की खबर दी। तभी से पत्नी राजेश कुमारी पति के अंतिम दर्शन की आस लिए राह ताक रही है। मानवाधिकार संरक्षण संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीपी गुप्त ने बताया कि सुलतानपुर जनपद में भी एक व्यक्ति का शव विदेश में फंसा था। जिसे कंपनी का मालिक भिजवाने में आनाकानी कर रहा था, लेकिन विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप पर शव आ सका। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें