ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊपढ़ें रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त, चंद्ग ग्रहण का राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव, करें ये उपाय

पढ़ें रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त, चंद्ग ग्रहण का राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव, करें ये उपाय

इस वर्ष की श्रावण पूर्णिमा सात अगस्त सोमवार को सूर्योदय से पूर्व ही प्रारम्भ हो जाएगी और रात 11 बजे तक रहेगी। आयुष्मान योग और सोमवार दिन होने से यह और भी महत्वपूर्ण है। सूर्योदय से लेकर सुबह 10:30...

Anuradhaहिन्दुस्तान टीम,लखनऊ Sat, 05 Aug 2017 06:10 PM

पढ़ें रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त, चंद्ग ग्रहण का राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव, करें ये उपाय

पढ़ें रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त,  चंद्ग ग्रहण का राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव, करें ये उपाय1 / 2

इस वर्ष की श्रावण पूर्णिमा सात अगस्त सोमवार को सूर्योदय से पूर्व ही प्रारम्भ हो जाएगी और रात 11 बजे तक रहेगी। आयुष्मान योग और सोमवार दिन होने से यह और भी महत्वपूर्ण है। सूर्योदय से लेकर सुबह 10:30 बजे तक भद्रा होने से रक्षाबंधन इसी के बाद ही शुभ माना जायेगा।शक्ति ज्योतिष केंद्र के पं. शक्तिधर त्रिपाठी ने बताया कि रक्षाबंधन के लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक बेहद शुभ मुहूर्त है। वैसे ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार रक्षाबंधन शाम 6 तक मनाया जा सकता है।  

चंद्र ग्रहण रात 10:53 बजे से   
सात अगस्त को रात्रि काल में 10:53 बजे से 12: 48 बजे तक चंद्र ग्रहण लगेगा। इस अवधि में गर्भवती महिलाओं का सोना वर्जित है। 

आगे पढ़ें ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

ग्रहण का राशियों पर प्रभाव2 / 2

ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
विभिन्न राशियों के लिए ग्रहण का फल इस प्रकार है - 
मेष - सुख, वृष - मान नाश, मिथुन - कष्ट, कर्क - स्त्री पीड़ा, सिंह - सौख्य, कन्या - चिंता, तुला- व्यथा, वृश्चिक - श्रीप्राप्ति, धनु - क्षति, मकर - घात, कुम्भ - हानि, मीन - लाभ।                    

ये उपाय करें
पं. शक्तिधर त्रिपाठी ने बताया कि जिस राशि के जातक के लिए यह चंद्र ग्रहण कष्टकर है, वह लोग निम्न लिखित उपाय ग्रहण के तुरंत बाद करने से राहत पा सकते हैं - 
वृष राशि के जातक शिव जी को कपूर मिश्रित जल चढ़ाएं।
मिथुन राशि के जातक सौंफ का पानी पिएं।
कर्क राशि के जातक ओम् सोम सोमाय नमः मंत्र का अधिक से अधिक जप करें।
मकर राशि के जातक हनुमान चालीसा का 21 बार पाठ करें।
कुम्भ राशि के जातक ओम् ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः की 11 माला का जप करें।