कांवड़ यात्रा पर मेरठ में बैठक आज
प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार और डीजीपी सुलखान सिंह शनिवार को मेरठ जाएंगे। वे सावन के महीने में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री...
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 30 Jun 2017 08:59 PM
ऐप पर पढ़ें
प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार और डीजीपी सुलखान सिंह शनिवार को मेरठ जाएंगे। वे सावन के महीने में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद इस बार कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मेरठ के बाद अगली बैठक वाराणसी में होगी। मेरठ में होने वाली बैठक में मेरठ जोन में आने वाले रेंज व जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा इसमें पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। इसमें कांवड़ यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी।