ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबारिश के बीच भीगते हुए लोगों ने किया योग

बारिश के बीच भीगते हुए लोगों ने किया योग

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को सुबह लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। शहर के इन्दिरा स्टेडियम में छह बजे के पहले ही लोगों का आना शुरू हो गया था।  सुबह से ही कजरारे बादल घिर आए थे। तेज...

बारिश के बीच भीगते हुए लोगों ने किया योग
कार्यालय संवाददाता,बहराइच। Wed, 21 Jun 2017 02:51 PM
ऐप पर पढ़ें

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को सुबह लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। शहर के इन्दिरा स्टेडियम में छह बजे के पहले ही लोगों का आना शुरू हो गया था। 
सुबह से ही कजरारे बादल घिर आए थे। तेज रफ्तार से पुरवाई चलने लगी, जिससे मौसम सुहाना हो गया। जिलाधिकारी अजय दीप सिंह ने अपने सम्बोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। फिर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। उन्होंने सबके साथ बैठकर योग भी किया। इस बीच बारिश ने दो बार खलल डाला। जिससे अफरातफरी मची। 
कुछ लोग बाहर निकल गए लेकिन बारिश थमते ही फिर लौट आए, और योगा शुरू किया। दोबारा जोरदार बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद भी काफी लोगों का उत्साह बरकरार रहा। लोगों ने योगा के साथ बारिश का भी आनन्द लिया। इस मौके पर विधायक सुरेश्वर सिंह, एसपी सुनील सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे। इसके अलावा जिले विभिन्न हिस्सों में योग शिविरों का आयोजन किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें