ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊयोगी का सवाल: सालों शासन करने वाले हमारे दो महीने का मांग रहे हिसाब

योगी का सवाल: सालों शासन करने वाले हमारे दो महीने का मांग रहे हिसाब

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि सरकार भाजपा और सहयोगी दलों की है, किसी मजहब या जाति विशेष की नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने 5 वर्ष और 10 वर्षों तक शासन किया है,...

योगी का सवाल: सालों शासन करने वाले हमारे दो महीने का मांग रहे हिसाब
विशेष संवाददाता ,लखनऊ Fri, 19 May 2017 04:26 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि सरकार भाजपा और सहयोगी दलों की है, किसी मजहब या जाति विशेष की नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने 5 वर्ष और 10 वर्षों तक शासन किया है, वह हमसे दो महीने में 100 साल का हिसाब मांग रहे हैं।

यूपी में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं 

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि हम तय कर चुके हैं कि उत्तर प्रदेश में अपराध की जगह नहीं होगी और न ही अपराधियों के संरक्षण की। अगर कोई गरीब, व्यापारी या किसी का भी उत्पीड़न करेगा तो उसे अपने भविष्य के बारे में सोचना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने सर्वांगीण विकास और सुशासन की बात कही है। इस दो महीने में सरकार ने कुछ काम करने का प्रयास किया है। दो महीने का कार्यकाल ज्यादा नहीं है, लेकिन यह दो महीने सपा और बसपा के कार्यकाल पर भारी पड़ते दिखाई देते हैं।

राज्यपाल का  अभिभाषण सरकार का विजन डॉक्यूमेंट होता है

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने  विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चली चर्चा का जवाब देते हुये कहा कि इसमें नए सदस्यों को भी बोलने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र वही है, जहां सहमति और असहमति के बीच समन्वय स्थापित हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल का जो अभिभाषण होता है, वह सरकार का विजन डॉक्यूमेंट होता है। जो चल रहा है जो होने वाला है। यह अलग बात है कि विपक्ष ने इसमें रुचि नहीं ली। 

पहली बार सदन में सीटी बजते देखा

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि मैंने जीवन में पहली बार सीटी बजाते सदन में देखा। सीटी दो ही लोग बजाते हैं। एक तो ट्रैफिक पुलिस और दूसरा, जिसके लिए हमने एंटी रोमियो दस्ता गठित किया है। इसका संज्ञान सदन ने भी लिया है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें