ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसीतापुर: अवैध संबंध में महिला की हत्या, गांव के एक व्यक्ति पर आरोप

सीतापुर: अवैध संबंध में महिला की हत्या, गांव के एक व्यक्ति पर आरोप

लहरपुर इलाके के गौरिया प्रहलादपुर गांव में शुक्रवार रात महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बच्चों की चीख-पुकार के बीच रात के अंधेरे का फायदा उठाकर गांव का ही रहने वाला आरोपी महतिया फरार हो गया। महिला...

सीतापुर: अवैध संबंध में महिला की हत्या, गांव के एक व्यक्ति पर आरोप
हिन्दुस्तान संवाद,लहरपुर (सीतापुर) Sat, 16 Sep 2017 02:58 PM
ऐप पर पढ़ें

लहरपुर इलाके के गौरिया प्रहलादपुर गांव में शुक्रवार रात महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बच्चों की चीख-पुकार के बीच रात के अंधेरे का फायदा उठाकर गांव का ही रहने वाला आरोपी महतिया फरार हो गया। महिला के 10 साल के बेटे ने घटना की सूचना पुलिस और आसपास लोगों को दी। इसी के बाद महिला के भाई हरिनाम की तहरीर पर जयदेवी की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई। 
अपर पुलिस अधीक्षक मधुवन सिंह का कहना है कि महतिया और जयदेवी के बीच करीबी हो गई थी। बीती रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी के बाद आरोपी ने हंसिया से गला काट कर उसकी हत्या कर दी और घटनास्थल से भाग निकला। फिलहाल महिला के बच्चे के बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना के कारणों का जल्द खुलासा हो जाएगा। 
पुलिस के मुताबिक लहरपुर कोतवाली पुलिस के गौरियां प्रहलादपुर गांव में पहुंचने पर कई लोगों से पूछताछ हुई। दस वर्षीय पिंटू ने बताया कि वह अपने पांच भाई-बहनों के साथ शुक्रवार रात छत पर था। मां जयदेवी बच्चों के साथ थी। इसी बीच गांव का ही महतिया पुत्र लालजी आ गया। दरवाजा खटखटाने पर 35 वर्षीय जयदेवी नीचे आई और दरवाजा खोला। नीचे के कमरे में दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी के बाद हंसिया से कई वार जयदेवी की गर्दन पर किए गए। गला रेतने के बाद आरोपी महतिया भाग निकला। घटना को देख पिंटू ने आसपास लोगों को जगाया और सूचना पुलिस को दी। बाद में ददुवापुर निवासी मामा हरिनाम को भी जानकारी पिंटू ने दी। खबर मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक मधुवन सिंह, इंस्पेक्टर लहरपुर मथुरा राय फोर्स सहित घटनास्थल पर पहुंचे। पूछने पर पता चला कि जयदेवी का पति कानपुर में मजदूरी करता है। दो महीने से वह घर नहीं लौटा। गांव के ही महतिया और जयदेवी के बीच काफी करीबी हो गई थी। एएसपी का कहना है कि चश्मदीद गवाह के बयान और कुछ अन्य लोगों से बयान दर्ज कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें