ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊउत्पादन पर रोक से ज्यादा पॉलीथीन की जब्ती पर जोर

उत्पादन पर रोक से ज्यादा पॉलीथीन की जब्ती पर जोर

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम का पॉलीथीन के उत्पादन से ज्यादा उसकी जब्ती पर जोर है। शुक्रवार को एक बार फिर जोन एक में अभियान चलाकर लगभग 40 किलोग्राम पॉलीथीन व प्लास्टिक से बने गिलास व अन्य उत्पाद...

उत्पादन पर रोक से ज्यादा पॉलीथीन की जब्ती पर जोर
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 22 Sep 2017 09:49 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता नगर निगम का पॉलीथीन के उत्पादन से ज्यादा उसकी जब्ती पर जोर है। शुक्रवार को एक बार फिर जोन एक में अभियान चलाकर लगभग 40 किलोग्राम पॉलीथीन व प्लास्टिक से बने गिलास व अन्य उत्पाद जब्त किए। नगर निगम की इस कार्य प्रणाली पर लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। पॉलीथीन के खिलाफ कई बार अभियान शुरू किया जा चुका है। सालभर पहले भी सख्ती के बाद पॉलीथीन के कैरीबैग का प्रचलन लगभग बंद हो गया था लेकिन नगर निगम सुस्त हुआ तो फिर से प्रचलन शुरू हो गया। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी तो एक बार पॉलीथीन पर प्रतिबंध को सख्ती हुई। ताबड़तोड़ छापामारी कर कई कुंतल पॉलीथीन जब्त की गई लेकिन महज माहभर बाद ही नगर निगम सुस्त हो गया। लिहाजा दुकानों पर फिर पॉलीथीन का प्रचलन शुरू हो गया। चाय की दुकानों पर भी प्लास्टिक के गिलास दिखने लगी। लम्बे समय बाद एक बार फिर नगर निगम को याद आयी तो फिर शुक्रवार को फिर अभियान शुरू किया गया। नवीउल्ल रोड से पांच किलोग्राम तथा सिविल अस्पताल व चिड़ियाघर के पास 35 किलोग्राम पॉलीथीन जब्त की गई। नगर निगम की इस कार्रवाई पर अब लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। इंदिरानगर आवासीय महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा, छावनी परिषद की पार्षद स्वाति यादव, सामाजिक कार्यकर्ता विजय गुप्ता आदि लोगों का कहना है कि जब तक फैक्ट्रियों पर प्रतिबंध नहीं लगेगा, पॉलीथीन बंद नहीं हो सकती। उपलब्धता बनी रहेगी तो लोग उसका इस्तेमाल जरूर करेंगे। छह माह से अभियान चलने के बावजूद दुकानों पर पॉलीथीन मिलना नगर निगम की की मंशा पर सवाल खड़े कर रहा है। आखिर फैक्ट्रियों के कार्रवाई करने से नगर निगम क्यों बच रहा है। ------------- सबसे ज्यादा परेशानी लखनऊ के बाहर से आने वाली पॉलीथीन से हो रही है। उनपर रोक लगाना नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। लखनऊ में निर्धारत मानक के विपरीत पॉलीथीन बनाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी सहयोग मांगा जाएगा। उदयराज सिंह, नगर आयुक्त

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें