ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभटक कर आई बुजुर्ग महिला को पुलिस ने पहुंचाया घर

भटक कर आई बुजुर्ग महिला को पुलिस ने पहुंचाया घर

निगोहां के उतरांवा से भटक कर मोहनलालगंज पहुंची बुजुर्ग महिला को पुलिस ने उसके घर पहुंचाया। महिला मानसिक रुप से बीमार चल रही है। निगोहां के उतरांवा में रहने वाली कैसर जहां (55) रविवार को भटक कर...

भटक कर आई बुजुर्ग महिला को पुलिस ने पहुंचाया घर
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 24 Jul 2017 08:58 PM
ऐप पर पढ़ें

निगोहां के उतरांवा से भटक कर मोहनलालगंज पहुंची बुजुर्ग महिला को पुलिस ने उसके घर पहुंचाया। महिला मानसिक रुप से बीमार चल रही है। निगोहां के उतरांवा में रहने वाली कैसर जहां (55) रविवार को भटक कर मोहनलालगंज पहुंच गई। भटकता देख किसी ने उसे सीओ दफ्तर पहुंचा दिया। देर रात पुलिस ने महिला को सीओ दफ्तर के बाहर बैठे देखकर कोतवाल धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा को सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो मानसिक रूप से बीमार होने के कारण महिला किसी तरह अपना नाम व पता बता सकी। जिसके बाद पुलिस ने उतरांवा के ग्राम प्रधान से सम्पर्क किया। पुलिस महिला को लेकर कनकहा चौकी पहुंची। यहां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के सुपुर्द कर महिला को घर भिजवाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें