ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊदिल्ली के सीएम केजरीवाल पर आप विधायक देवेन्द्र सेहरावत ने बोला हमला

दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर आप विधायक देवेन्द्र सेहरावत ने बोला हमला

आम आदमी पार्टी के विधायक देवेन्द्र सेहरावत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने सिद्धांतों से भटक गई है। उन्होंने कहा कि...

दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर आप विधायक देवेन्द्र सेहरावत ने बोला हमला
कार्यालय संवाददाता ,लखनऊ Mon, 29 May 2017 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

आम आदमी पार्टी के विधायक देवेन्द्र सेहरावत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने सिद्धांतों से भटक गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कई विधायक नहीं चाहते थे कि ईवीएम का मुद्दा उठाया जाये। इसको लेकर पार्टी में ही मतभेद था। इसके बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में हैकिंग का प्रदर्शन किया। 

गोपाल राय भ्रष्ट मंत्री 
लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने दिल्ली के तत्कालीन परिवहन मंत्री गोपाल राय पर जम कर आरोप जड़े। सेहरावत ने गोपाल राय को सबसे भ्रष्ट मंत्री करार दिया। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत मैं पिछले एक साल से कर रहा हूं, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोपाल राय ने परिवहन मंत्री रहते हुए 900 ऑटो परमिट स्कैम, किट घोटाला और हाई सेक्युरिटी नंबर प्लेट घोटाला किया।              

केजरीवाल नहीं मिलते विधायकों से 
आम आदमी पार्टी के दिल्ली में ब्रजवासन सीट से विधायक देवेन्द्र सेहरावत ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के पास पार्टी के विधायकों से मिलने का वक्त नहीं है। वह चंद लोगों से घिरे रहते हैं। इसी का नतीजा है कि दिल्ली एमसीडी चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। 
विधायक सेहरावत ने आम आदमी पार्टी के एक अन्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर भी एक आदमी की 120 बीघा जमीन हड़पने का आरोप लगाया। 

डिप्टी सीएम का पद समाप्त हो 
उन्होंने यह भी कहा कि जमीन का मुआवजा को लेकर मेट्रो का रूट भी बदला गया। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री का पद समाप्त किया जाए। इसकी कोई जरूरत नहीं है।⁠⁠⁠⁠

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें