विधायक निधि की 4.13 अरब की दूसरी किस्त जारी
विधायक निधि की 4.13 अरब की दूसरी किस्त जारी राज्य मुख्यालय। प्रमुख संवाददातासरकार ने विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों को अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि की...
विधायक निधि की 4.13 अरब की दूसरी किस्त जारी राज्य मुख्यालय। प्रमुख संवाददातासरकार ने विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों को अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि की 4.13 अरब की की दूसरी किस्त जारी कर दी है। ग्राम्य विकास विभाग के विशेष सचिव सहदेव ने सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों को इस आशय का पत्र भेज दिया है। विधानमंडल के 504 में से कुल 501 सदस्यों के लिए यह दूसरी किस्त जारी की गई है। मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि यह धनराशि कोषागार से आहरित कर ग्राम्य विकास अभिकरण के लेखा खाते में जमा की जाएगी। प्रत्येक सदस्य के लिए साढ़े सत्तासी लाख रुपये विकास कार्य के लिए निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि विधानसभा क्षेत्र सिकंदरा (कानपुर देहात) के विधायक का देहांत हो जाने के कारण इनके क्षेत्र के लिए धनराशि नहीं दी गई है। वहीं विधान परिषद के भी दो पद रिक्त हैं।