ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभाजपा सरकार छिपा रही अपनी कमियां: मायावती

भाजपा सरकार छिपा रही अपनी कमियां: मायावती

प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालय बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भाजपा सरकार के छह माह के कार्यकाल पर जारी श्वेत पत्र की कड़ी आलोचना की है। कहा, पिछली सरकारों को घेरने की आड़ में कमियों को...

भाजपा सरकार छिपा रही अपनी कमियां: मायावती
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 20 Sep 2017 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालय बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भाजपा सरकार के छह माह के कार्यकाल पर जारी श्वेत पत्र की कड़ी आलोचना की है। कहा, पिछली सरकारों को घेरने की आड़ में कमियों को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरों को बुरा बताकर खुद को अच्छा साबित करने की कोशिश इनकी छोटी सोच का परिणाम है। अपनी सरकार की कमियों पर पर्दा डालने का एक घिनौना प्रयास है। इसे जनता कतई पसंद नहीं करती है। भाजपा सरकार को अब जनता को यह बता देना चाहिए कि वे कब तक कमियों पर पर्दा डालने के लिए पूर्ववर्ती सरकारों पर दोषारोपण करते रहेंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार वास्तव में मोदी की सरकार की तरह सभी मामलों में विफल व फिसड्डी रही है। मायावती ने कहा कि जनता सब जानती है। इसलिए भाजपा सरकार गलत व भ्रमित आंकड़ा पेश करने से बाज आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपलब्धियां बताने का जो प्रयास किया गया है वह कुछ और नहीं बल्कि उनकी मजबूरी है। दूसरों को गलत बताना व उनके कामों की उपलब्धियों की पगड़ी अपने सिर पर जबर्दस्ती बांधना भाजपा की आदत है। वादे के मुताबिक भाजपा को काम करना चाहिए। भ्रष्टाचार पर रोक लगाना चाहिए। बिजली की समस्या दूर होनी चाहिए व बेरोजगारी के लिए होने वाला पलायन रुकना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की कर्ज माफी के नाम पर उनके साथ 10, 25 व 100 रुपये माफ किए जा रहे हैं। जनता के साथ विश्वासघात करने वाली ऐसी सरकार भरोसा नहीं किया जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें