ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊलोहिया संस्थान में पहले दिन चली एमबीबीएस में मस्ती की क्लास

लोहिया संस्थान में पहले दिन चली एमबीबीएस में मस्ती की क्लास

लखनऊ। निज संवाददाता सीतापुर से आए छात्र सुनील गुप्ता के चेहरे पर उमंग और उत्साह था। कड़ी मेहनत के बाद लोहिया संस्थान में एमबीबीएस के पहले बैच में दाखिला मिलने के बाद वह खुशी से फूले नहीं समा रहे थे।...

लोहिया संस्थान में पहले दिन चली एमबीबीएस में मस्ती की क्लास
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 14 Aug 2017 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। निज संवाददाता सीतापुर से आए छात्र सुनील गुप्ता के चेहरे पर उमंग और उत्साह था। कड़ी मेहनत के बाद लोहिया संस्थान में एमबीबीएस के पहले बैच में दाखिला मिलने के बाद वह खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। वह अपनी क्लास, हॉस्टल समेत पूरे कॉलेज को जल्दी से जल्दी देखना चाहते थे। जहां उन्हें अब पूरे पांच साल गुजारने हैं। यह हाल सिर्फ सुनील का ही नहीं बल्कि यहां दाखिला लेने वाले एमबीबीएस के पहले बैच के सभी छात्रों का था। डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान परिसर में सोमवार को सुबह से ही चहल-पहल रही। भावी डाक्टरों से हर कोना गुलजार था। सुबह नौ बजे ही बजे ही सभी छात्र प्रशासनिक भवन में एकजुट हो गए। करीब 10 बजे क्लासेज शुरू हुई। पहले दिन इंट्रोडक्शन हुआ। लोग एक दूसरे से घुले- मिले। संस्थान के निदेशक डॉ. दीपक मालवीय ने छात्र- छात्राओं को परिसर के नियम कायदे के बारे में जानकारी दी। छात्रों को लैब, वार्ड व अस्पताल के अन्य विभागों के बारे में बताया। उन्होंने पहले बैच को ऐतिहसासिक बताते हुए सभी छात्रों के एक सफल डॉक्टर बनने की कामना की। साथ ही अन्य फैकेल्टी डॉक्टर भी छात्रों से रूबरू हुए। डॉ. मालवीय ने बताया कि संस्थान में 150 एमबीबीएस की सीटें हैं। जिनमें से अभी 125 बच्चों ने एडमीशन लिया है। एमबीबीएस की पढ़ाई बुधवार से शुरू होगी। छात्रों से बातचीत बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना था। इसके लिए कड़ी मेहनत की। जिससे मरीजों की सेवा कर सके। आगे चलकर कार्डियो सर्जन बनना चाहते हैं। सुनील गुप्ता (एमबीबीएस छात्र) मम्मी- पापा का मन था कि मैं एक डॉक्टर बनूं। एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलने से घर में सब बहुत खुश हैं। एक बड़ा न्यूरोसर्जन बनूंगा। आलोक सिंह (एमबीबीएस छात्र) मरीज का अच्छा इलाज करना एक डॉक्टर का कर्तव्य होता है। इसे कभी नहीं भूलूंगा। मरीज को हमेशा शत प्रतिशत दूंगा। अतुल यादव (एमबीबीएस छात्र) इस मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलने से बहुत खुश हूं। पहला दिन बहुत अच्छा बीता। नए दोस्त मिले। जो अब जीवन भर साथ रहेंगे। सुमेश कुमार (एमबीबीएस छात्र)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें