ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊप्रदेश भर घूमकर जागरूक करेंगी महिला बाइकर्स

प्रदेश भर घूमकर जागरूक करेंगी महिला बाइकर्स

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लखनऊ की 13 महिला बाइकर्स महिला हेल्पलाइन 181 का प्रचार करने, भ्रूण हत्या को रोकने एवं बेटी-बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान के प्रति जागरूक करने निकली है। महिला बाइकर्स को उत्तर...

प्रदेश भर घूमकर जागरूक करेंगी महिला बाइकर्स
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 25 Jun 2017 10:36 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लखनऊ की 13 महिला बाइकर्स महिला हेल्पलाइन 181 का प्रचार करने, भ्रूण हत्या को रोकने एवं बेटी-बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान के प्रति जागरूक करने निकली है। महिला बाइकर्स को उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने झण्डा दिखाकर रवाना किया। गन्ना संस्थान में हुए कार्यक्रम में रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि प्रत्येक क्षेत्र में महिलायएं पुरूषों से कदम से कदम मिलाकर काम कर रही हैं, किसी भी क्षेत्र में वह पीछे नहीं है। हम अपना अधिकार पा करके रहेंगे। हमें आजादी चाहिए। 181 महिला हेल्पलाइन प्रचार-प्रसार, भ्रूण हत्या रोकने हेतु जागरूकता एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का प्रचार और प्रसार करना होगा। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक द्वारा समाज को जागरूक करने का काम किया गया। ‘बाइकर रैली लखनऊ से रायबरेली, ऊंचाहार, इलाहाबाद होते हुए जनपद-वाराणसी तक जायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें