ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊउदय प्रताप सिंह को मिलेगा अनवरतगंधा सम्मान-2017

उदय प्रताप सिंह को मिलेगा अनवरतगंधा सम्मान-2017

साहित्यगंधा सम्मान समारोह का आयोजन 25 जून को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान में किया जाएगा। जिसमें ख्याति प्राप्त 14 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा तो दूसरे चरण में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। समारोह...

उदय प्रताप सिंह को मिलेगा अनवरतगंधा सम्मान-2017
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 22 Jun 2017 08:54 PM
ऐप पर पढ़ें

साहित्यगंधा सम्मान समारोह का आयोजन 25 जून को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान में किया जाएगा। जिसमें ख्याति प्राप्त 14 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा तो दूसरे चरण में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। समारोह में वर्ष 2017 का सर्वोच्च अनवरतगंधा सम्मान पूर्व सांसद व वयोवृद्ध साहित्यकार डा. उदय प्रताप सिंह को दिया जाएगा। इसके साथ ही संवर्धनगंधा सम्मान से मुकेश बहादुर सिंह (रायबरेली), गीतगंधा सम्मान से राजेंद्र राजन (सहारनपुर), कथागंधा सम्मान से डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा मृदुल (शाहजहांपुर), व्यंग्यगंधा सम्मान से सुभाष चन्दर (दिल्ली), सांस्कृतिक लेखन के लिए संस्कृतिगंधा सम्मान से सुनील मिश्र (भोपाल), बाल साहित्यगंधा सम्मान से डॉ. मंजरी शुक्ला (पानीपत), नवांकुर रचनाकार के लिए नवगंधा सम्मान से ईशान पथिक (हल्द्वानी), गजलगंधा सम्मान से भारत भूषण पंत (लखनऊ), लोकभाषा के लिए लोकगंधा सम्मान से जगदीश पीयूष (अमेठी) चित्रगंधा सम्मान से अमृतेश श्रीवास्तव (मुंबई), व्याकरण सेवा के लिए व्याकरणगंधा सम्मान से ओम नीरव (लखीमपुर), नाट्य लेखन के लिए नाट्यगंधा सम्मान से विनोद मिश्र (लखनऊ) व युवा रचनाकार तारिक कमर (संभल) को युवगंधा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें