ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभूमि विवाद : गोली लगने से युवक की मौत, दो महिलाओं समेत तीन घायल 

भूमि विवाद : गोली लगने से युवक की मौत, दो महिलाओं समेत तीन घायल 

अखंड नगर थाना क्षेत्र के रतनपुर मैरवा (बक्सर) गांव में भूमि विवाद में फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हैं। गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का...

भूमि विवाद : गोली लगने से युवक की मौत, दो महिलाओं समेत तीन घायल 
हिन्दुस्तान संवाद ,सुलतानपुर (अखंडनगर)।Wed, 11 Oct 2017 03:06 PM
ऐप पर पढ़ें

अखंड नगर थाना क्षेत्र के रतनपुर मैरवा (बक्सर) गांव में भूमि विवाद में फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हैं। गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया। गांव के लोगों से पूछताछ की गई है।
रतनपुर मैरवा गांव में रामसिंह और राजमणि उपाध्याय का मकान आसपास है। जमीन को लेकर दोनों में काफी दिनों से विवाद है। मंगलवार को शाम से दोनों पक्षों में तकरार कुछ ज्यादा बढ़ गई। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बुधवार को सुबह करीब 9 बजे दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हुई, कई लोगों को चोटें आईं। दोनों तरफ से पहले मारपीट हुई फिर अवैध असलहों से फायरिंग की गई। 
गोली लगने से रामसिंह पक्ष से 32 वर्षीय कल्लू पुत्र जय सिंह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए परिवार के लोग दोस्तपुर सीएचसी ले गए। जहां हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें चिकित्सकों ने सुलतानपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष से गोली लगने से राजमणि उपाध्याय की 45 वर्षीय बेटी मीना, बहू 35 वर्षीय पूनम उपाध्याय और 28 वर्षीय पिंकू शुक्ला घायल हो गए। घायलों को अखंडनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 
 अखंडनगर पुलिस ने कहा कि घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात है। पुलिस का कहना है कि पिंकू शुक्ला के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने अस्पताल में जो अपना नाम पता दर्ज कराया है वह सही है या नहीं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें