ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसपा महिला सभा की प्रदेश सचिव से धोखाधड़ी कर लाखों हड़पे

सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव से धोखाधड़ी कर लाखों हड़पे

सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव रीता आर्या के साथ धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। सपा नेत्री ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बलरामपुर निवासी अशोक कुमार यादव पर धोखे से पैसा ठगने का आरोप...

सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव से धोखाधड़ी कर लाखों हड़पे
हिन्दुस्तान संवाददाता,बलरामपुरThu, 18 May 2017 04:37 PM
ऐप पर पढ़ें

सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव रीता आर्या के साथ धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। सपा नेत्री ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बलरामपुर निवासी अशोक कुमार यादव पर धोखे से पैसा ठगने का आरोप लगाया है। 

बुलंदशहर निवासिनी सपा नेत्री का कहना है कि उनकी मुलाकात वर्ष 2013 में लखनऊ सपा कार्यालय में तथाकथित सपा प्रदेश सचिव अशोक कुमार यादव पुत्र राम सिंह यादव निवासी मोहल्ला सिविल लाइन्स बलरामपुर से बैठक के दौरान हुई थी।

बातचीत के दौरान दोनों ने एक–-दूसरे के मोबाइल नम्बरों का आदान प्रदान किया। दोनों की अक्सर बातचीत होने लगी। रीता आर्या का कहना है कि आरोपी ने उनसे कहा कि आप सपा की पुरानी सदस्य हैं। आपको तो लाल बत्ती मिलनी चाहिए। उसने उन्हें बलरामपुर बुलाकर शिवपाल यादव के कार्यक्रम के नाम पर एक लाख रुपए ले लिए। सपा के शीर्षस्थ नेताओं से अपने मजबूत सम्बंध बताते हुए लखनऊ में नौकरी दिलाने के नाम पर लगभग 30 लोगों से मेरे माध्यम से 56 लाख रुपए ले लिए। 

कुछ समय बाद किसी भी विभाग में नौकरी न निकलने पर सपा नेत्री ने पुन: आरोपित को फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच आफ था। इसके बाद अशोक कुमार के गांव मुड़िला नौबस्ता जाकर जानकारी ली। वहां पता चला कि आरोपित जालसाज किस्म का व्यक्ति है।

वहीं से पता चला कि आरोपित अशोक कुमार सिविल लाइंस में घर बनाकर रहता है। सिविल लाइन्स आने पर पता चला कि विपक्षी घर बेच कर फरार हो गया है। सपा नेत्री रीता आर्या ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कराकर दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें