ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊश्रम कानून नियमावली बनाने की मांग पर बनी सहमति

श्रम कानून नियमावली बनाने की मांग पर बनी सहमति

सिटी बस कर्मियों की 11 सूत्री मांगों पर एमडी से हुई वार्तासंविदा कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ने एक माह का दिया वक्त सिटी ट्रांसपोर्टलखनऊ। निज संवाददातासिटी बस कर्मियों की 11 सूत्री मांगों पर सिटी...

श्रम कानून नियमावली बनाने की मांग पर बनी सहमति
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 11 Aug 2017 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

सिटी बस कर्मियों की 11 सूत्री मांगों पर एमडी से हुई वार्तासंविदा कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ने एक माह का दिया वक्त सिटी ट्रांसपोर्टलखनऊ। निज संवाददातासिटी बस कर्मियों की 11 सूत्री मांगों पर सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी के साथ परिवहन निगम मुख्यालय पर वार्ता हुई। संविदा कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रामराज विश्वकर्मा के साथ हुई वार्ता के बाद कार्यवृत जारी कर दी गई। यूनियन की ओर से मुख्य मांगों में श्रम कानून नियमावली लागू करने की मांग की गई। इस बिंदु पर श्रम कानूनों के अंतर्गत सेवा नियमावली एवं संचालन नियमावली के आधार पर प्रस्ताव तैयार करके नगरीय परिवहन निदेशालय भेजने पर सहमति बनी। इसके अलावा समान कार्य का समान वेतन अन्य राज्यों में लागू होने के बाद सिटी ट्रांसपोर्ट में लागू होगा। नई बसें खरीदने के लिए नगरीय परिवहन निदेशालय प्रस्ताव भेजा जाएगा। हर माह एक से 30 तारीख तक का वेतन अगले माह 20 तारीख तक भुगतान करने पर सहमति बनी। पीआरडी एवं संविदा कर्मियों का बकाया वेतन शासन से धनराशि मिलने पर दिया जाएगा। यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि कई बिंदुओं पर वार्ता में सहमति बनी है। जिसे एक माह के अंदर आगे की कार्यवाही करने के लिए वक्त दिया गया है। वार्ता में अन्य सभी बिंदुओं पर भी सहमति बनी है। बैठक में गोमतीनगर और दुबग्गा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के अलावा यूनियन की ओर से अध्यक्ष रामराज विश्वकर्मा, महामंत्री चंद्र शेखर, गोमीतनगर डिपो के शाखाध्यक्ष मनीष यादव, शाखा मंत्री गोविंद, दुबग्गा डिपो के शाखाध्यक्ष महेंद्र सिंह, शाखा मंत्री पंकज शर्मा वार्ता में मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें