ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकामकाज-मेरठ विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों के पक्ष में राज्य कर्मचारी लाभबन्द

कामकाज-मेरठ विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों के पक्ष में राज्य कर्मचारी लाभबन्द

मेरठ विकास प्राधिकरण में कार्यरत दो कर्मचारियों को अकारण जेल भेजने और अन्य कर्मचारियों को निलम्बित किये जाने का प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है। प्रकरण में शुक्रवार को कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा की एक...

कामकाज-मेरठ विकास प्राधिकरण के कर्मचारियों के पक्ष में राज्य कर्मचारी लाभबन्द
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 23 Jun 2017 05:36 PM
ऐप पर पढ़ें

मेरठ विकास प्राधिकरण में कार्यरत दो कर्मचारियों को अकारण जेल भेजने और अन्य कर्मचारियों को निलम्बित किये जाने का प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है। प्रकरण में शुक्रवार को कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा की एक आपात बैठक हुई। जिसमे मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की ओर से दो कर्मचारियों को जेल भेजने और निलम्बन की कार्यवाही की घोर निन्दा की गयी। मोर्चे के अध्यक्ष वीपी मिश्रा और संयोजक सतीश कुमार पाण्डेय ने मुख्यमंत्री से इस प्रकरण मे हस्तक्षेप करके प्रकरण को समाप्त कराने की अपील की है। मोर्चे के प्रवक्ता सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि यदि शीघ्र ही इस प्रकरण को हल नही किया गया तो पूरे प्रदेश का लाखों-लाख कर्मचारी शिक्षक इस अन्याय के विरुद्ध लामबंद होकर आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें