ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊएकात्मवाद के दीपों से झिलमिला उठी नाना की कुटी 

एकात्मवाद के दीपों से झिलमिला उठी नाना की कुटी 

एकात्मवाद मानव दर्शन को जमीन पर उतारने वाले राष्ट्र ऋषि नाना जी देशमुख की कुटी दीपावली पर सैकड़ों दीपकों से जगमगा उठी। कुटी के सामने की मानस झील भी असंख्य दीपों से झिलमिलता रही।  गरीबों के घर...

एकात्मवाद के दीपों से झिलमिला उठी नाना की कुटी 
हिन्दुस्तान संवाद,जयप्रभा ग्राम (गोंडा)। Fri, 20 Oct 2017 04:22 PM
ऐप पर पढ़ें

एकात्मवाद मानव दर्शन को जमीन पर उतारने वाले राष्ट्र ऋषि नाना जी देशमुख की कुटी दीपावली पर सैकड़ों दीपकों से जगमगा उठी। कुटी के सामने की मानस झील भी असंख्य दीपों से झिलमिलता रही। 
गरीबों के घर में रोशनी प्रदान करने वाले एकात्म मानववाद के पुजारी नाना जी देशमुख के जन्म शताब्दी वर्ष पर दीपावली के दिन नाना का आंगन जगमगा उठा। संस्थान के सचिव राम कृष्ण तिवारी के नेतृत्व में कुटी सहित पूरे परिसर को दीपकों से सजाया गया है। 
श्री तिवारी ने नाना जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उसके बाद संस्थान के सभी कार्यकर्ताओं ने दीपकों को जलाया। उन्होंने बताया कि अति पिछड़े क्षेत्र गोण्डा में किसानों की दशा एवं दिशा सुधारने के लिए अनेक प्रयास किए गए। उनमें से प्रथम प्रयास 30 हजार नलकूपों का सत्यापन किया जाना है। 
वर्तमान में जय प्रभा ग्राम, कृषि विज्ञान व जनशिक्षण संस्थान के मध्यम से हजारों युवक व युवतियों को रोजगार प्रदान किया गया। जिससे लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर वैध वेद प्रकाश पांडेय, वैध नंदू, देव शरण सहित संस्थान के कार्यकर्ताओं ने आपस मे मिठाई बांटकर लोगों को बधाई दी। इस मौके पर संस्थान के सचिव ने निर्धनों को उपहार भी दिए। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें