ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊखराब एंट्री से नाराज वीडीओ ने ठप किया कामकाज

खराब एंट्री से नाराज वीडीओ ने ठप किया कामकाज

डीडीओ द्वारा दी गई वार्षिक एंट्री से नाराज ग्राम विकास अधिकारियों ( वीडीओ) ने शुक्रवार से ब्लाकों पर कामकाज ठप कर दिया। दो दिवसीय कार्यबहिष्कार के पहले दिन पंचायतों में कई काम प्रभावित रहे। लोग...

खराब एंट्री से नाराज वीडीओ ने ठप किया कामकाज
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 16 Jun 2017 08:05 PM
ऐप पर पढ़ें

डीडीओ द्वारा दी गई वार्षिक एंट्री से नाराज ग्राम विकास अधिकारियों ( वीडीओ) ने शुक्रवार से ब्लाकों पर कामकाज ठप कर दिया। दो दिवसीय कार्यबहिष्कार के पहले दिन पंचायतों में कई काम प्रभावित रहे। लोग जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए भटकते रहे। राशनकार्ड और पेंशन के सत्यापन का काम भी बाधित हो गया। ग्राम विकास अधिकारी संघ का आरोप है कि जिला विकास अधिकारी ने दो ब्लाकों के 13 वीडीओ को मिली उत्कृष्ट व अति उत्तम प्रविष्टियों को पलटकर खराब दिखा दिया है। ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया कि प्रविष्टियों के आधार पर ही कर्मचारियों का कार्य का पता चलता है। प्रमोशन और एसीपी का लाभ भी इसी से मिलता है। प्रविष्टी खराब होने पर प्रमोशन लटक जाता है। सीडीओ ने वार्ता कर ग्राम विकास अधिकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। सीडीओ प्रशांत शर्मा ने बताया कि वार्षिक प्रविष्टि देना डीडीओ का अधिकार है। जो जैसा काम करता है उसे वैसी एंट्री मिलती है। डीडीओ का अधिकारी नहीं छीना जा सकता है। ब्लाकों पर रुक गए कई काम ग्राम विकास अधिकारियों के कार्यबहिष्कार के कारण ब्लाकों पर कई महत्वपूर्ण काम ठप हो गए है। राशनकार्ड और पेंशन का सत्यापन बंद हो गया है। वहीं जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र भी नहीं बन रहे हैं। इसके साथ ही खुले में शौच मुक्त गांवों बनाने की कार्यवाही भी रूक गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें