ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊयूपी में भाजपा की सरकार बनाने में गवर्नर ने की जीतोड़ मेहनत

यूपी में भाजपा की सरकार बनाने में गवर्नर ने की जीतोड़ मेहनत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने में यूपी के राज्यपाल ने जीतोड़ मेहनत की है। उन्हीं की मेहनत का नतीजा है कि आज उत्तर...

यूपी में भाजपा की सरकार बनाने में गवर्नर ने की जीतोड़ मेहनत
कार्यालय संवाददाता,सीतापुर Tue, 20 Jun 2017 04:45 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने में यूपी के राज्यपाल ने जीतोड़ मेहनत की है। उन्हीं की मेहनत का नतीजा है कि आज उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। मंगलवार को सीतापुर में अखिलेश यादव पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के राज्यपाल का चयन किया है। वह इसके लायक हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का हक उनसे ज्यादा है।
 
राष्ट्रपति प्रत्याशी के लिए 22 को करेंगे सहयोगी दलों से चर्चा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रपति का पद संविधान की रक्षा के लिए होता है। यह पद किसी भी जाति-धर्म से ऊपर होता है। राष्ट्रपति पद के लिए जाति-धर्म की बात करना भी बेमानी है। देश को संविधान की रक्षा करने वाला राष्ट्रपति चाहिए। किसी जाति-धर्म का कोई व्यक्ति नहीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति प्रत्याशी के चयन के लिए 22 जून को कांग्रेस व अन्य सहयोगी दलों के साथ दिल्ली में बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का पद संवैधानिक पद है। इस पद के लिए जाति-धर्म की बात करना गलत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें