ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊगोंडा: कुत्तों की लड़ाई में दो समुदाय भिड़े, दो दर्जन घायल

गोंडा: कुत्तों की लड़ाई में दो समुदाय भिड़े, दो दर्जन घायल

थाना क्षेत्र के एक गांव के अगल-बगल के दो समुदायों के बीच सोमवार को सुबह कुत्ते की लड़ाई को लेकर बवाल हो गया। जिसमें दोनों समुदाय के करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने...

गोंडा: कुत्तों की लड़ाई में दो समुदाय भिड़े, दो दर्जन घायल
हिन्दुस्तान संवाद,मेहनौन (गोंडा) Mon, 23 Oct 2017 02:45 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के एक गांव के अगल-बगल के दो समुदायों के बीच सोमवार को सुबह कुत्ते की लड़ाई को लेकर बवाल हो गया। जिसमें दोनों समुदाय के करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी से सभी घायलों को इलाज़ के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। 

मामला कोतवाली इटियाथोक के गनवरिया का है। गांव के लोकरंजन शुक्ल सुबह 6 बजे अपने कुत्ते को घुमाने के लिए निकले थे। बगल के रहने  वाले यूसुफ के कुत्ते ने लोकरंजन के कुत्ते को देखकर भौंकना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों तरफ से नोकझोंक शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों समुदाय के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। आसपास के लोग इस बवाल से सहम गए। करीब एक घंटे तक दोनों समुदायों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों तरफ से करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स सहित यूपी डायल 100 की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। घटना में शामिल लोगों की धरपकड़ पुलिस ने शुरू की। पुलिस ने दो घंटे की मशक्क्त के बाद दोनों समुदाय के करीब 19 लोगों को पकड़ा और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। घटना में लोकरंजन की तरफ से नामजद तहरीर नौ लोगों के खिलाफ पुलिस को मिली है। दूसरे पक्ष ने भी एक दर्जन लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।

बवाल में एक पक्ष से नंद किशोर, नानमून, संजय, अवधेश, मनोज, निशा, पवन, रीता देवी, लोक रंजन, गौरा देवी, मंजू शुक्ला और दूसरे पक्ष से मो. फारुख, यूसुफ, सिराजुन, वली मोहम्मद, अनवार, असलम और अय्यूब घायल हुए हैं। कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि गनवरिया गांव में कुत्ते को लेकर हुए बवाल में दोनों तरफ से सभी आरोपियों को पकड़ा गया है। इस बवाल में दोनों तरफ से सभी घायलों को इलाज़ के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर अब शांति है। दोनों पक्षों से केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें