ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊगोंडा : वृद्धाश्रम में बांटी खुशियों की सौगात 

गोंडा : वृद्धाश्रम में बांटी खुशियों की सौगात 

दीप पर्व की पूर्व संध्या पर महिलाओं की टीम ने पंतनगर स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग त्योहार की खुशियां बांटीं। आश्रम में रहने वाले लोगों को उपहार, मिठाई व कपड़े बांटे गए।  बेसहारा बुजुर्गों...

गोंडा : वृद्धाश्रम में बांटी खुशियों की सौगात 
हिन्दुस्तान संवाद,गोंडाThu, 19 Oct 2017 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

दीप पर्व की पूर्व संध्या पर महिलाओं की टीम ने पंतनगर स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग त्योहार की खुशियां बांटीं। आश्रम में रहने वाले लोगों को उपहार, मिठाई व कपड़े बांटे गए। 
बेसहारा बुजुर्गों को दीपावली की खुशियां देने के उद्देश्य से दीप सामाजिक संस्थान के नेतृत्व में सहयोगी वृद्धाश्रम गए। संस्थान की सदस्य पूजा तिवारी ने अपने जन्मदिन पर आश्रम के सदस्यों के साथ केक काटा। आश्रम की महिलाओं ने मंगल गीत व देवी गीत में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। महिलाओं को साड़ियां और पुरुषों को कपड़े भेंट किए गए। सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ फुलझड़ी आदि जला कर दीप पर्व मनाया। लाई, खील और गट्टा आदि भी बांटे गए। डाक्टर ज्योत्स्ना शुक्ला ने ने कार्यक्रम का निर्देशन किया। संस्थान की अध्यक्ष उर्मिला पान्डेय के साथ अनुराधा गोस्वामी, रश्मि श्रीवास्तव, रिचा तिवारी, एकता पान्डेय, निधि पाण्डेय, श्वेता मिश्रा, प्रिया सिंह, निष्ठा, दीक्षा शुक्ला, आशुतोष कैसवार, सादिक जफर, शेख शम्श, डा. आसिम, फाल्गुनी सिन्हा और प्रिया सिंह आदि भी मौजूद रहीं। 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें