ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ जियोग्राफी ओलम्पियाड 4 नवम्बर से

जियोग्राफी ओलम्पियाड 4 नवम्बर से

लखनऊ। हिन्दुस्तान संवादसिटी मॉन्टेसरी स्कूल की ओर से चार दिवसीय भूगोल ओलम्पियाड 2017 का आयोजन किया जा रहा है। यह ओलम्पियाड आगामी चार नवम्बर से शुरू होगा। यहां, ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन में...


जियोग्राफी ओलम्पियाड 4 नवम्बर से
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 23 Oct 2017 08:36 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। हिन्दुस्तान संवाद

सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की ओर से चार दिवसीय भूगोल ओलम्पियाड 2017 का आयोजन किया जा रहा है। यह ओलम्पियाड आगामी चार नवम्बर से शुरू होगा। यहां, ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन में युवा पीढ़ी को पर्यावरण से सम्बन्धी जानकारी देने और उनसे जुड़े पहलुओं पर मंथन किया जाएगा। ओलम्पियाड सीएमएस एलडीए कालोनी कानपुर रोड सभागार में आयोजित होगा। सोमवार को प्रेस वार्ता में सम्बोधित करते हुए संस्था के संस्थापक/शिक्षाविद डॉ. जगदीश गांधी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें 73 देशों से 500 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। जियोटून, जियोटाक,जियोटेक,वाइस एंड विजन एवं मॉडल डिस्प्ले प्रतियोगिता में बच्चे हरित क्रन्ति का संदेश देंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें