ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबाढ़ से जानमाल की हानि रोकने को अभी से हो पुख्ता तैयारी : स्वाति सिंह

बाढ़ से जानमाल की हानि रोकने को अभी से हो पुख्ता तैयारी : स्वाति सिंह

प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालय बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने बाढ़ के दौरान किसी भी प्रकार की जनधन की हानि को रोकने के लिए अभी से पुख्ता तैयारी करने के निर्देश दिए...

बाढ़  से जानमाल की हानि रोकने को अभी से हो पुख्ता तैयारी : स्वाति सिंह
Center,LucknowMon, 22 May 2017 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालय बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने बाढ़ के दौरान किसी भी प्रकार की जनधन की हानि को रोकने के लिए अभी से पुख्ता तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि बाढ़ की आपदा को रोकने के लिए व्यापक तैयारी की जरूरत है और विभागीय अधिकारी इस तैयारी में युद्ध स्तर पर जुट जाएं। स्वाति सिंह सोमवार को बाढ़ समन्वय योजना को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा इस बार अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। ऐसे में बाढ़ से प्रभावित होने वाले इलाकों में इसके खतरे की सम्भावनाओं को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने बाढ़ की खराब से खराब स्थिति से निपटने की तैयारी अभी से पूर्ण रखने के निर्देश दिए और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ से होने वाली जनहानि को हर हाल में नियंत्रित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लिहाजा बाढ़ प्रभावित जिलों में वहां के जिलाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों के निवासियों को पहले से सुरक्षित स्थानों पर व्यवस्था पूरी कर ली जाए। बैठक में सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के प्रमुख सचिव सुरेश चन्द्रा ने कहा कि सीमित बजट में ही अनुरक्षण कार्यों को पूर्ण करना है लिहाजा राहत कार्यों में जनसहयोग भी लेने की योजना निर्धारित करें। जो सर्वाधिक संवेदनशील क्षेत्र हैं उन पर अनुरक्षण कार्य प्राथमिकता से किया जाए। बैठक में बाढ़ से प्रभावित होने वाले जिलों के डीएम-सीडीओ समेत बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें