ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊचैम्पियनशिप में होनहारों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा 

चैम्पियनशिप में होनहारों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा 

गोंडा जिले के आरपी इंटर कॉलेज मनकापुर के ग्राउंड में 65वें जनपदीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक समारोह का शानदार समापन हुआ। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने दिल को छू लिया। जिले के प्रतिभागियों ने जोश व...

ट्राफी के साथ विजेता खिलाड़ी।
1/ 2ट्राफी के साथ विजेता खिलाड़ी।
कैबिनेट मंत्री को सम्मानित करते अधिकारी।
2/ 2कैबिनेट मंत्री को सम्मानित करते अधिकारी।
हिन्दुस्तान संवाद,छपिया (गोंडा)Tue, 19 Sep 2017 03:52 PM
ऐप पर पढ़ें

गोंडा जिले के आरपी इंटर कॉलेज मनकापुर के ग्राउंड में 65वें जनपदीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक समारोह का शानदार समापन हुआ। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने दिल को छू लिया। जिले के प्रतिभागियों ने जोश व परिश्रम के बल पर अपने दमखम का लोहा मनवाया। विनय शर्मा व आदित्यी दौड़ में अव्वल रहीं। लम्बी दौड़ में मैकूलाल ने चैम्पियनशिप जीती। 
मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, सांसद कीर्तिवधन सिंह राजा भैया व गौरा विधायक प्रभात वर्मा को जिला विद्यालय निरीक्षक राम खेलावन वर्मा ने स्मृति चिह्न व शाल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है।
सांसद राजा भैया ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा होता है। खेल में सहभागी जरूर होना चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक राम खेलावन वर्मा ने आभार व्यक्त किया। हरीश पाण्डेय, पूर्व प्रमुख यूपी सिंह बाबूराम यादव, अजीत सिंह, राधा मोहन पाण्डेय, डॉ. एसके सिंह, राम हौसिला शर्मा, सुनीता रानी, ममता किरण राव, सीबी सिंह, रामतेज सिंह, राममूर्ति गुप्ता, रघुराज प्रताप सिंह, केके उपाध्याय, बृजराज श्रीमाली, लल्लू सिंह, अनिल, श्रवण कुमार, सूर्य प्रकाश, संदीप सिंह, वीपी सिंह, अरुण कुमार, वेनी दत्त, विवेक, केके सिंह, भोला सिंह, अम्बिका वर्मा, प्रदीप गुप्त, प्रमोद चंचल और राम नगीना यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। 

दिखी गंगा-जमुनी तहजीब का अनूठा संगम
सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने स्वर, लय और ताल से शानदार प्रदर्शन कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं ने कव्वाली की महफिल की नेहा, साक्षी व प्रिया ने सरस्वती वंदना, जूही, नंदिनी सृष्टि ने स्वागत गीत, किंजल, पल्लवी, दीपा ने मां पर भाव गीत प्रस्तुत कर भाव विभोर कर दिया। सरयू प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज गोंडा की छात्राओं भक्ति व एमबीडी बेलसर के छात्रों ने लोक गीत से माहौल रंगारंग कर दिया। दीपिका, उर्मिला, प्रतिभा त्रिपाठी, किरन चौहान रजनी साहू और रश्मि सचदेवा भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। 

 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें