ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊपिता को मारने वाले पुत्र ने फांसी लगा कर दी जान

पिता को मारने वाले पुत्र ने फांसी लगा कर दी जान

वृद्ध पिता की सूजे से गोद कर हत्या करने वाले पुत्र ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। पिता की हत्या में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।  संदना थाना...

पिता को मारने वाले पुत्र ने फांसी लगा कर दी जान
हिन्दुस्तान संवाद,गोंदलामऊ (सीतापुर) Sat, 15 Jul 2017 05:47 PM
ऐप पर पढ़ें

वृद्ध पिता की सूजे से गोद कर हत्या करने वाले पुत्र ने आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। पिता की हत्या में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
 संदना थाना क्षेत्र के नेवादाखुर्द गांव निवासी अशोक ने तीन जुलाई को अपने वृद्ध पिता इन्दल (70 वर्ष) की तीन जुलाई की रात बेरहमी से बर्फ फोड़ने वाले सूजे से गोद-गोद कर हत्या कर दी थी। बड़े भाई रमेश के आरोपों के मुताबिक अशोक ने तीन शादियां की थीं। शराब का लती होने के कारण तीनों पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी थीं। चौथी शादी के लिए वह पिता से 50 हजार रुपए देने का दबाव बना रहा था। पिता ने पैसे नहीं दिए तो उनकी हत्या कर दी थी। 
हत्या के बाद से वह घर से फरार चल रहा था। पुलिस ने बड़े भाई रमेश की तहरीर पर अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद से ही पुलिस अशोक की तलाश में जुटी थी। शनिवार सुबह संदना थाना क्षेत्र के रामपुर मढ़िया गांव के पश्चिम आम के पेड़ पर अशोक (35 वर्ष) पुत्र इन्दल का शव खेत जा रही गांव की महिलाओं ने देखा। महिलाओं ने गांव जाकर इसकी सूचना दी। पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने आसपास के गांवों को इसकी सूचना दी। नेवादिखुर्द निवासी रमेश को भी सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचे रमेश व रमेश की मां मुन्नी ने शव की शिनाख्त की।
थानाध्यक्ष एसपी शुक्ला ने बताया कि आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें