ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊगोंडा के गंगरौली में कच्छा-बनियान गिरोह ने लाखों लूटे, तीन घायल 

गोंडा के गंगरौली में कच्छा-बनियान गिरोह ने लाखों लूटे, तीन घायल 

थाना क्षेत्र के गंगरौली के मजरे बाबा पुरवा में बुधवार की रात एक दर्जन से अधिक कच्छा बनियान गिरोह के बदमाशों ने धावा बोल दिया। लूटपाट के दौरान अपराध के अपने तरीके को अंजाम देते हुए परिवार के तीन...

लूटपाट के बाद टूटे बक्से।
1/ 2लूटपाट के बाद टूटे बक्से।
घायल महिला।
2/ 2घायल महिला।
हिन्दुस्तान संवाद,उमरीबेगमगंज (गोंडा)Thu, 27 Jul 2017 04:17 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के गंगरौली के मजरे बाबा पुरवा में बुधवार की रात एक दर्जन से अधिक कच्छा बनियान गिरोह के बदमाशों ने धावा बोल दिया। लूटपाट के दौरान अपराध के अपने तरीके को अंजाम देते हुए परिवार के तीन सदस्यों को बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। इस वारदात के बाद एक बार फिर इलाके में कच्छा-बनियान गिरोह का आंतक फैल गया है। घायलों में गृहस्वामी समेत दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगरौली स्थित बाबा पुरवा मजरे में बीती देर रात रात कच्छा-बनियान गिरोह ने राजेंद्र कुमार के घर धावा बोल दिया। परिवार वालों के मुताबिक लगभग 10-12 बदमाश थे। इस वारदात में राजेंद्र पुत्र छोटेलाल उम्र 45 वर्ष, कलावती पत्नी राजेंदर उम्र 42 वर्ष, उनके पुत्र रामवचन उम्र 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस को घर पर मौजूद छोटेलाल की पुत्री गुड़िया ने बताया कि लगभग 25 हजार नगद, सोने की झुमकी, एक मटरमाला, 3 जोड़ी चांदी की पायल और एक जंजीर समेत अन्य सामान बदमाश लेकर चले गए हैं।  थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि अभी तक वादी की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है।  तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाएगी। 

 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें