ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊयोगी सरकार @100: सबका साथ सबका विकास हमारी सरकार का मूल मंत्र- योगी

योगी सरकार @100: सबका साथ सबका विकास हमारी सरकार का मूल मंत्र- योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मीडिया के सामने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर अपने कामकाज को रखा। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के लिए 100 दिन अल्प समय है, और हम अब तक के काम से हम संतुष्ट हैं।...

Yogi Adityanath
1/ 2Yogi Adityanath
2/ 2
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 27 Jun 2017 01:25 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मीडिया के सामने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर अपने कामकाज को रखा। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के लिए 100 दिन अल्प समय है, और हम अब तक के काम से हम संतुष्ट हैं। हमारी सरकार का मूलमंत्र सबका साथ सबका विकास है। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

सीएम के ऐलान की मुख्य बातें-

  • योगी ने बताया कि गत वर्ष की अपेक्षा गेहूँ क्रय केंद्र से अधिक खरीदने का काम किया है।
  • किसानों का कर्ज माफ कर 36000 करोड़ रुपये में 86 लाख किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।
  • गन्ना किसानों को 22 हजार 417 करोड़ का भुगतान
  • सड़को को गड्डा मुक्त करने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
  • बिजली की आपूर्ती के लिए सरकार ने काफी काम किया है।
  • धर्मिक स्थलों में 24 घंटे बिजली देने का इंतजाम किया।
  • कन्या भ्रुण हत्या को रोकने के लिए मुखबिर योजना की शुरूआत की
  • उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण के लिए वचनबद्घ।
  • जेवर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की स्वीकृति दी गई है।
  • गाज़ियाबाद में मानसरोवर भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है।
  • एन्टी भू माफिया का गठन किया गया है। एंटीरोमियो का गठन किया गया है।
  • स्मार्ट सिटी के तहत लखनऊ सहित कई शहरों को शामिल किया जा रहा है।
  • 166 मॉडर्न स्कूल स्थापित किये जा रहे हैं।
  • बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है।
  • पूर्ववर्ती सरकारों के भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है उसे समाप्त किया जायेगा।

खास बात यह है कि आज ही के दिन दोपहर मुख्यमंत्री एक बैठक करेंगे। उसके बाद एक बजे मुख्यमंत्री की उपस्थिति में केंद्र सरकार, यूपी सरकार और एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के बीच मुख्य जिला सड़क विकास परियोजना के कर्ज को लेकर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके बाद संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस होगी। यह कार्यक्रम भी लोकभवन में ही होगा। इसके लिए एडीबी के चेयरमैन खासतौर से लखनऊ आ रहे हैं। उनकी मुख्यमंत्री के साथ अलग से बैठक भी होगी। यहां से एडीबी के चेयरमैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों के साथ अलग से एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। शाम चार बजे से होने वाली इस बैठक में मंत्रियों को जीएसटी के बारे में खास ट्रेनिंग दी जाएगी।

जीएसटी की ट्रेनिंग के बाद कैबिनेट की बैठक भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शाम को पांच बजे बुलाई है। कैबिनेट में तीन आईटी पार्कों और उद्योग नीति को मंजूरी सहित कई महत्वपूर्ण फैसले किए जा सकते हैं। कैबिनेट में उन्नाव जनपद की गंगा घाट नगर पंचायत के सीमा विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। इंसेट-सांसदों, विधायकों से नहीं मिले सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एनेक्सी स्थित कार्यालय में पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सांसदों और विधायकों से मुलाकात नहीं की। अधिकृत सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार ईद के कारण ज्यादातर, सांसद और विधायक अपने अपने क्षेत्र में थे। इसलिए मुख्यमंत्री ने यद मुलाकात टाल दी। वे एनेक्सी आए भी नहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें