ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊहमारी पार्टी महापुरुषों की विरासत है : कांग्रेस

हमारी पार्टी महापुरुषों की विरासत है : कांग्रेस

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद राजबब्बर ने कहा कि कांग्रेस एक सोच है, एक संस्था है और महापुरुषों की विरासत है। कांग्रेस पार्टी का गौरवपूर्ण इतिहास है और हमें गर्व है कि हम...

हमारी पार्टी महापुरुषों की विरासत है : कांग्रेस
प्रमुख संवाददाता,लखनऊ Tue, 15 Aug 2017 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद राजबब्बर ने कहा कि कांग्रेस एक सोच है, एक संस्था है और महापुरुषों की विरासत है। कांग्रेस पार्टी का गौरवपूर्ण इतिहास है और हमें गर्व है कि हम उस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आपके बीच खड़े हैं। 
ये विचार उन्होंने मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर ध्वजारोहण के बाद व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी  विचारधारा है जिसने न केवल देश को आजादी दिलाने में बहमूल्य कुर्बानियां दी हैं बल्कि देश की आजादी के बाद भी देश को सशक्त बनाने, विकसित करने एवं गौरवान्वित करने का काम किया है। 
 उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत में कांग्रेस ने देश को बनाने और संवारने के लिए सत्ता संभाली थी। देश पर जब भी संकट आया पार्टी ने विकास और प्रगति के साथ देश की गरिमा को सर्वोपरि रखा। पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी और स्वर्गीय राजीव गांधी  ने उस विरासत को संभाला और उसी विरासत को सोनिया गांधी व राहुल गांधी पूरी गरिमा के साथ संभाल रहे हैं। आज आवश्यकता है महात्मा गांधी और पं. जवाहर लाल नेहरू के सपने के देश को संवारने और गांधी जी के विचार, संयम, सेवाभाव के मार्ग पर चलने के लिए दृढ़ संकल्पित होने की।
पार्टी प्रवक्ता डा. हिलाल अहमद बताया कि कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डा. प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में सेवादल के पदाधिकारियों ने ध्वज बन्धन किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री डा. अम्मार रिजवी, पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व मंत्री राजबहादुर, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ल, पूर्व विधायक फजले मसूद और पूर्व विधायक सतीश अजमानी सहित तमाम कार्यकर्ता आदि भी मौजूद रहे। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें